Maharashtra Zilla Panchayat Election Results- India TV Hindi
Image Source : PTI
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में BJP की जीत पर CM फडणवीस ने जताई खुशी।

Maharashtra ZP Election Results: महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव और पंचायत समिति चुनाव में BJP की बंपर जीत पर CM देवेंद्र फडणवीस ने खुशी जाहिर की है। सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के अब तक आए नतीजों में महाराष्ट्र की जनता ने एक बार फिर महायुति पर भरोसा जताया है। अब तक के रुझानों और नतीजों के मुताबिक महायुति अधिकतर जगहों पर बढ़त बनाए हुए है। जानें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने और क्या-क्या कहा?

BJP के अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने पर फडणवीस गदगद

सीएम फडणवीस बोले, ‘कोल्हापुर और लातूर में तीनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा था और वहां भी महायुति नंबर एक पर रही है। बीजेपी ने इस बार अपना ही 2017 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2017 में बीजेपी को 284 सीटें मिली थीं, जबकि इस बार अब तक 410 सीटों पर जीत दर्ज की जा चुकी है। पंचायत समिति चुनावों की बात करें तो 125 में से 100 से ज्यादा पंचायत समितियों में महायुति को सफलता मिली है।’

CM फडणवीस ने दिवंगत अजित पवार को किया याद

उन्होंने इस दौरान, दिवंगत अजित पवार को भी याद किया। फडणवीस ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि चुनाव से ठीक पहले वरिष्ठ नेता अजित पवार का निधन हो गया, जिससे महायुति को बड़ा आघात पहुंचा। इन नतीजों से महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों की जनता की मानसिकता भी साफ तौर पर सामने आई है। हालांकि, अभी सभी नतीजे पूरी तरह सामने आना बाकी हैं, लेकिन जो परिणाम अब तक आए हैं, उनके अनुसार बीजेपी राज्य में नंबर एक पार्टी बनकर उभरी है।

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी BJP की मजबूती- फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘2014 में यह धारणा खत्म की गई थी कि बीजेपी केवल शहरी पार्टी है। 2017 में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया और इस बार के नतीजों ने उस मजबूती को और पुख्ता कर दिया है। साथ ही सहयोगी दलों का प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा गया कि विपक्ष को जनता की नब्ज समझने की जरूरत है।’

‘विपक्ष का जनता से टूट चुका है संपर्क’

सीएम फडणवीस बोले कि विपक्ष का जनता से संपर्क टूट चुका है और वह सिर्फ आरोप लगाने की राजनीति कर रहा है, यही वजह है कि बार-बार ऐसे चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में BJP को बंपर बढ़त, जानें कहां कितनी सीटों पर है आगे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version