Murder- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी

पंजाब के तरण तारण में एक लॉ स्टुडेंट ने क्लास के अंदर अपने साथ पढ़ने वाली लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अगले ही पल खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पूरी घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का दो लड़कियों को बुलाकर लास्ट बेंच पर लाता है। वह दोनों लड़कियों से कुछ बात करता है और जल्द ही बात खत्म कर दोनों लड़कियां वहां से जाने लगती हैं। इसी बीच लड़का अपने बैग से पिस्तौल निकालता है और एक लड़की को गोली मार देता है। अगले ही पल वह खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लेता है।

लड़के ने पहले लड़की के सिर से सटाकर गोली मारी और फिर अपनी कनपटी पर गोली दाग दी। इन दोनों के बीच मौजूद तीसरी लड़की कुछ समझ पाती इससे पहले ही दो जानें जा चुकी थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पहले भागने की कोशिश करती है फिर अपनी सहेली को बचाने के लिए आती है, लेकिन उसकी सहेली बेंच पर गिर चुकी होती है। ऐसे में वह उसे छोड़कर भाग जाती है। 

क्लास में मची भगदड़

क्लास के अंदर जैसे ही दो बार गोलियां चलने की आवाज आती है, वैसे ही भगदड़ मच जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मौके पर यह देखने आती है कि आवाज कहां से आई, लेकिन जैसे ही उसे पिस्तौल और खून दिखाई देता है, वह भी चिल्लाते हुए भाग जाती है। क्लास के अन्य बच्चे गोली की आवाज सुनते ही अपना सामान छोड़कर बाहर भाग जाते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version