वजन घटाने वाली रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
वजन घटाने वाली रेसिपी

वजन घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही काफी नहीं है। अगर वॉक के साथ हेल्दी डाइट को रुटीन का हिस्सा बना लिया जाए तो तेजी से वजन कम हो सकता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो खाने में ऐसी चीजें शामिल करें जो वेट लॉस में मदद करती हैं। जिन चीजों को खाने से तेजी से वजन कम होता है। मोटापा कम करने के लिए नाश्ते में दलिया शामिल करें। वॉक और एक्सरसाइज के साथ नाश्ते में दलिया खाएंगे तो इससे वजन पर तेजी से असर दिखेगा। वजन घटाने के लिए आप 1 महीने तक नियमित रूप से दलिया का सेवन करें, कुछ दिनों में ही वजन में फर्क दिखने लगेगा। हां इस नाश्ते के साथ किसी न किसी तरह का वर्कआउट जरूर करें। इससे नतीजा और जल्दी और अच्छा मिलेगा। 

दलिया खाने के फायदे

दलिया में भरपूर फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। दलिया खाने से शीर को विटामिन बी12 भी मिलता है। दलिया काफी लो कैलोरी फूड है, जिसमें दूसरे खाने जैसे रोटी और चावल के मुकाबले कैलोरी कम पाई जाती है। करीब 100 ग्राम दलिया खाने से शरीर को 18 ग्राम फाइबर मिलता है। एक बार में बड़ा एक कटोरी दलिया खाने से पेट काफी देर भरा रहता है। इसलिए भूख मिटाने के लिए हेल्दी खाना है तो दलिया खा लें।

दलिया की रेसिपी

दलिया बनाना बहुत आसान है। आप बाजार से गेहूं या जौ का दलिया खरीद सकते हैं। इसे बिना तेल घी के सूखा ही रोस्ट करके रख लें। अब जितना दलिया खाना है उतना लें। 1 कटोरी दलिया बनाने के लिए आधा कटोरी से कम दलिया लें और उसे पानी से धो लें। अब थोड़ी देर के लिए दलिया को पानी में भिगोकर रखें और दलिया के लिए जरूरी सब्जियां काट लें। कुकर में 1 स्पून तेल डालें और इसमें जीरा डाल दें। अब प्याज, लहसुन, बीन्स, गोभी, गाजर, हरी मटर, आलू, टमाटर, कॉर्न, शिमला मिर्च या कोई भी सब्जी डालकर 5 मिनट के लिए पका लें। अब थोड़ी हल्दी और नमक मिला दें। हरी मिर्च डाल दें और भीगा हुआ दलिया डालकर चावल के जितना पानी मिला दें। 1.5 कटोरी पानी डाल सकते हैं। अब इसे मीडियम फ्लेम पर 3 सीटी आने तक पकाएं। ऊपर से हरा धनिया और नींबू डालकर खाएं।

1 महीने तक दलिया खाने से कितना वजन कम होगा?

अगर आप रोजाना 1 महीने तक सिर्फ दलिया का सेवन करते हैं और इसके साथ कोई वर्कआउट रुटीन फॉलो करते हैं तो इससे आपका 4-5 किलो वजन आसानी से कम हो सकता है। हालांकि दलिया डाइट लेने के साथ आपको बाहर का तला भुना, मीठा और फास्ट फूड अपनी डाइट से हटाना होगा। दिन के 2 बड़े मील नाश्ता और डिनर में दलिया शामिल कर सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version