O Romeo And Tu Yaa Main- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB
ओ रोमियो और तू या मैं

वेलेंटाइन वीक चल रहा है और सोशल मीडिया पर गुलाबी इस्तेहारों से भरे पड़े हैं। फिल्मों की दुनिया में भी 2 प्रेम कहानियां पर्दे पर दस्तक देने के लिए बेताब हैं। 2 फिल्में और दोनों की प्रेम कहानी लोगों को लुभा रही है। दोनों ही फिल्मों में लीड एक्टर स्टारकिड्स हैं। अब देखना होगा कि इस प्यार की बाजी में बॉक्स ऑफिस पर कौन किसे पछाड़ता है। हम बात कर रहे हैं शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ओ रोमियो और तू या मैं की जो 13 फरवरी को एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। तू या मैं फिल्म में शनाया कपूर लीड रोल में हैं और आदर्श गौरव ने हीरो का रोल किया है। वहीं ओ रोमियो को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है जो अपनी बेहतरीन फिल्मों की लंबी लिस्ट के लिए पहचाने जाते हैं। अब दोनों फिल्मों की जंग 13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलने वाली है। 

कौन जीत सकता है बाजी?

विशाल भारद्वाज बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर हैं जो कहानी के मास्टर हैं और अब तक हैदर, ओमकारा और मकबूल जैसी कमाल की फिल्में दे चुके हैं। इस बार ओ रोमियो में विशाल एक गैंगस्टर की कहानी लेकर आए हैं। अपराध की दुनिया के ये मास्टर अब पर्दे पर कैसे लगने वाले हैं ये तो वक्त बताएगा। लेकिन अगर बॉक्स ऑफिस पर विशाल भारद्वाज की फिल्मों की बात की जाए तो कुछ खास नहीं चलती हैं। हालांकि इसमें उनकी कमाल कहानियों में कमी के चलते नहीं बल्कि ऑडियंस की सतही दिलचस्पी और कमर्शियल सिनेमा की तरह नहीं आती हैं। कम ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चली हैं। अभी तक सोशल मीडिया पर इसका बज बना हुआ है। वहीं तू या मैं फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी भी लवस्टोरी है लेकिन थोड़ी हटकर है। इसे विजॉय नॉम्बियार ने डायरेक्ट किया है और ट्रेलर के बाद से ही चर्चा बटोर रही है। इस फिल्म को अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं। 

दोनों स्टारकिड्स के बीच होगी BO जंग

दोनों ही फिल्मों में लीड रोल स्टारकिड्स निभा रहे हैं। शाहिद कपूर जो कभी एक स्टारकिड के तौर पर जाने जाते थे आज खुद एक सुपरस्टार हैं। शाहिद कपूर ओ रोमियो में एक दमदार किरदार निभा रहे हैं। शाहिद इससे पहले भी विशाल भारद्वाज के साथ काम कर चुके हैं और उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी विशाल के साथ फिल्म मकबूल में काम कर चुके हैं और दोनों अच्छे दोस्त हैं। शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में हैं। खास बात ये है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तू या मैं से टकराएगी जिसकी हीरोइन भी शनाया कपूर हैं। शनाया के पिता संजय कपूर भी अपने समय के स्टार रहे हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। शनाया के साथ आदर्श गौरव भी हैं जिनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। शनाया ने भी इस फिल्म में अपने किरदार और एक्टिंग के लिए तारीफें बटोरी हैं। अब देखना होगा कि दोनों में से किसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है। 

ये भी पढ़ें- क्यों रूटेड फिल्में देखने की गुजारिश कर रहीं तापसी पन्नू? इंस्टाग्राम पर दिखाई अस्सी की झलक, 20 फरवरी को है रिलीज

जमानत पर आते ही फिर उछलने लगे केआरके, राजपाल यादव मामले में किया विवादित पोस्ट

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version