12 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
12 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल

12 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 6 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सूर्य कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं, साथ ही आज स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती है। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। 

मेष राशि- 

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीचसामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। 

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 9

वृष राशि- 

आज का दिन सामजिक कार्यों में लगा रहेगा। समाजिक सुधार के कारण आपके पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते है और साथ ही आपका पूरा साथ देंगे। घर में लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। स्कूल के स्टूडेंट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। 

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 7

 मिथुन राशि- 

आज का दिन धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। धर्म के सिलसिले में किसी पंडाल में भी जा सकते है। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन रोमांचक रहने वाला है। किसी बड़ी ऑर्गनाइजेशन की तरफ से आपके कला को सबके सामने प्रस्तुत कर सकते है। जिससे आपकी बहुत ज्यादा तारीफ हो सकती है। व्यवसाय के सिलसिले में आज आपको अच्छे ऑफर आ सकते है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आपके व्यापार में पहले से ज्यादा डील आपको मिल सकती है। 

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 2

कर्क राशि- 

आज का दिन बेहतरीन होगा। परिवारिक सामंजस्य  बना रहेगा। आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा।आज आप अपने बचपन के दोस्त के साथ किसी लंबे टूर पर जा सकते हो। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। बेरोजगारों को आज नौकरी मिलने का योग बन रहा है। इस राशि वालों के आज रुके हुए सारे काम हो जाएंगे। आज आप नया व्यापार शुरु कर सकते है,आगे चलकर जिसमेआपको फायदा मिल सकता है।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 6

सिंह राशि- 

आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आने का योग बन रहा है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्दि होने के चांस बन रहे है। आज परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके परिवार के बीच आपके रिश्तों की बात हो सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। आज आपके कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। 

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 8

कन्या राशि- 

आज का दिन किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे। संगीत में रुझान वालों के लिए आज के दिन किसी बड़े शो में गाने का ऑफर आ सकता है। आज आप अपने स्कूलमेट दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकता है। पूरा दिन काफी इंज्वाय फूल रहेगा। साथ ही किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हो।ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ,बेहतर होगा धैर्य के साथ काम करें। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 5

तुला राशि- 

आज का दिन लॉ के स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा करने से आपके अच्छे मार्कस प्राप्त हो सकते है। आज पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है।शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। 

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि- 

आज का दिन लवमेट वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। विवाहित आज जीवनसाथी से ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है। इंजीनियरिंग करने वालें छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। 

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 5

धनु राशि-

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

मकर राशि- 

आज का दिन पूरा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। परिवार वालों के साथ रात को बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं। आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं , जिससे आपको आपके बिजनेस में काफी फायदा होने वाला है। काम-धंधे में आज आपका मन लगेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। दोस्तों के साथ बाहर टहलने जा सकते हो। 

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज खरीद सकते हैं। इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। आज स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज के दिन परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 6

मीन राशि- 

आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तु आज गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल मेंचेंजेस करने की जरूरत है। आज आपके बच्चे आपको गर्व महसूस करवा सकते है। जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। 

  1. शुभ रंग- आसमानी
  2. शुभ अंक- 9

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के बाद लगने वाला है सूर्य ग्रहण, इन राशियों को होगी जबरदस्त धन हानि, एक महीने तक लगेंगे कई झटके

Rangbhari Ekadashi 2026 Date: रंगभरी एकादशी कब मनाई जाएगी? नोट कर लीजिए सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Lord Shiva Favourite Zodiac Signs: भगवान शिव की प्रिय हैं ये 4 राशियां, महाशिवरात्रि पर बरसेगी महादेव की विशेष कृपा

More Rashifal News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version