Women's Asia Cup Rising Stars 2026- India TV Hindi
Image Source : AFP/X@ICC
इंडिया वुमेन vs यूएई

IND A Women vs UAE Live Cricket Score: वुमेंस राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट का दूसरा मैच इंडिया ए और यूएई के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 13 फरवरी को बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है। इस मैच में इंडिया ए की टीम के कप्तान राधा यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यूएई की टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आ रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए वुमेंस के लिए हुमैरा काजी और दिनेश वृंदा ने पारी का आगाज किया है।

ACC की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप ए में इंडिया ‘ए’, पाकिस्तान ‘ए’, यूएई और नेपाल मौजूद हैं। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश ‘ए’, श्रीलंका ‘ए’, मलेशिया और बांग्लादेश की टीमें मौजूद हैं। हर एक ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 22 फरवरी को खिताबी मैच खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

यूएई के खिलाफ इस मैच के बाद इंडिया ए की टीम इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का सामना करेगी। इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच ये मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। ये मुकाबला भी बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में ही होगा। जिसकी शुरुआत उस दिन भारतीय समयनुसार दोपहर 12:30 बजे होगी। फैंस अब बेसब्री के साथ इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।

इंडिया ए वुमेन बनाम यूएई वुमेन मैच का लाइव स्कोर यहां देखें

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version