मुंबई में ट्रिपल लव और मर्डर का खुलासा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
मुंबई में ट्रिपल लव और मर्डर का खुलासा

मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में मंगलवार की दोपहर को हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी मुम्बई पुलिस ने सुलझा ली है। फुरकानिया क्षेत्र में 19 वर्षीय शिफा की खौफनाक हत्या के मामले में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड को देखकर कुछ समझ नहीं आ रहा था लेकिन जब खुलासा हुआ तो उसके पीछे प्रेम और ईर्ष्या का एक खतरनाक जाल निकला। घटना मंगलवार (10.02.26) की दोपहर की है, जब लोग अपने कामों में व्यस्त थे, तभी फुरकानिया क्षेत्र में एक गोली चलने की आवाज आई। 19 साल की शिफा को बेहद करीब से गोली मारी गई थी। गंभीर रूप से घायल शिफा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। खून से लथपथ सड़क और दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने मुंबई पुलिस के सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर दिए थे।

पुलिस ने 12 घंटे में दो लोगों को किया गिरफ्तार

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस हत्याकांड की तुरंत तफ्तीश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाया और दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया। गिरफ्तार की गई महिला आरोपी जिसकी उम्र 25 वर्ष है और दूसरा आरोपी पुरुष  जिसकी उम्र 23 वर्ष है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह पूरी साजिश प्रेम संबंधों ईर्ष्या और आपसी विवाद के चलते रची गई थी। आरोपी महिला को शक था कि शिफा उसके बॉयफ्रेंड से बात करती है। इसी वजह से मृतक शिफा और आरोपियों के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी।

डीसीपी समीर शेख ने पुष्टि की है कि यह हत्याकांड व्यक्तिगत संबंधों और प्रेम प्रसंग में उपजे विवाद का नतीजा है। पहली बार तो यही लगा कि आरोपी महिला ने अपने पुरुष साथी के साथ मिलकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version