shanaya kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SHANAYAKAPOOR02
शनाया कपूर

शनाया कपूर मशहूर बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं, जो एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार (कपूर परिवार) से ताल्लुक रखते हैं। एक्ट्रेस के चाचा अनिल कपूर और बोनी कपूर हैं और वह सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और हर्षवर्धन कपूर की चचेरी बहन भी हैं। शनाया का एक छोटा भाई जहान कपूर भी है। स्टार परिवार की ये हसीना इन दिनों अपनी खूबसूरती नहीं बल्कि दूसरी फिल्म ‘तू या मैं’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं, जो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अपने फ्लॉप डेब्यू के बाद भी एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और बिजॉय नांबियार की नई सर्वाइवल थ्रिलर से सभी का दिल जीत लिया। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि स्टार किड्स को करण जौहर लॉन्च करते हैं, लेकिन शनाया कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में संतोष सिंह की फिल्म से कदम रखा।

संतोष सिंह ने स्टारकिड को किया लॉन्च

‘गॉडफादर ऑफ स्टार किड्स’ के नाम से मशहूर करण जौहर ने आलिया भट्ट, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे और इब्राहिम अली खान को लॉन्च किया था और आज सभी बॉलीवुड में अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं, शनाया कपूर ने संतोष सिंह की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन इस फिल्म से उन्हें वो पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। हालांकि, करण ने शनाया कपूर को एक फिल्म का ऑफर जरूरी दिया था। दरअसल, मार्च 2022 में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बेधड़क’ को शनाया कपूर के लिए बॉलीवुड डेब्यू के तौर पर अनाउंस किया था। इस फिल्म में लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा भी थे। बाद में इस रोमांटिक ड्रामा को रोक दिया गया, जिससे डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस को काफी परेशानी हुई, जैसा कि उनकी मां महीप कपूर ने कन्फर्म किया।

फ्लॉप डेब्यू के बाद दूसरी फिल्म से चमकी किस्मत

शनाया कपूर ने विक्रांत मैसी संग ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से 2025 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। ये रोमांटिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई और अपना बजट तक नहीं निकाल पाई। वहीं, 2026 में रिलीज हुई ‘तू या मैं’ से एक्ट्रेस की किस्मत चमक गई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ को टक्कर दे रही है।

तू या मैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, ‘तू या मैं’ ने पहले दिन 1.09 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि, इस बेहद सुस्‍त शुरुआत के बावजूद इस फिल्‍म से थोड़ी उम्‍मीदें हैं। दर्शकों को शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फ्रेश जोड़ी पसंद आ रही है। 

ये भी पढे़ं-

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का हाल? ओपनिंग कलेक्शन पर टिकी नजर

रामायण के निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version