मुंबई में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
मुंबई में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा

मुंबई में मेट्रो का अंडर कंस्ट्रक्शन साईट का स्लैब का हिस्सा गिरा, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। ये बड़ा हादसा मुलुंड इलाके में जॉनसन गार्डन इलाके के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने से ऑटो रिक्शा में बैठे तीन से चार लोगों के जख्मी होने की खबर है। कहा जा रहा है कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास कई गाड़ियां खड़ी थीं, मेट्रो का पिलर उन्हीं गाड़ियों पर गिर गया। कुछ लोग जो ऑटो में सवार थे ऑटो पर पिलर गिरने से सभी घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थ्ल पर पहुंची और राहत और बचाव के काम में लग गई। 




यह घटना शनिवार की दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट की है। बीएमसी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट से बना मेट्रो पिलर का हिस्सा टूटकर नीचे सड़क पर चल रही एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया। हादसे में ऑटो में सवार तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक निजी कार भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गई है। घटना के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड कर्मचारी और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version