इंडिगो विमान- India TV Hindi
Image Source : ANI
इंडिगो विमान

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट के डायरेक्टर का कहना कि कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो 6E3074 में बम की अफवाह मिली, जो सुबह 9:15 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से निकलने वाली थी। बम की अफवाह मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। 

कागज पर लिखा था धमकी भरा नोट

इंडिगो विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां विमान की पूरी तरह से जांच की गई। बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट कम्पार्टमेंट के अंदर एक कागज मिला, जिस पर लिखा था कि विमान के अंदर बम है। इसके तुरंत बाद यात्रियों को एयरक्राफ्ट से उतार लिया गया। चेकिंग का काम अभी भी चल रहा है।

बरती जा रही सावधानी

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि पैसेंजर और एयरक्राफ्ट ऑपरेशन की सेफ्टी पक्का करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के हिसाब से सभी सावधानी के उपाय किए जा रहे हैं। फ्लाइट रोके जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version