झाड़ा लगवाने के लिए लग रही लंबी-लंबी लाइनें।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
झाड़ा लगवाने के लिए लग रही लंबी-लंबी लाइनें।

जीन्द: हरियाणा के जीन्द से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मात्र 50 रुपये में बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं यहां दूर-दूर से लोग पहुंच भी रहे हैं, जिसका सबूत यहां लगनी वाली लंबी-लंबी कतारें हैं। यहां ऐतिहासिक पांडू पिंडारा तीर्थ पर एक साध्वी झाड़ा लगाकर हर बीमारी को ठीक करने का दावा कर रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विभिन्न राज्यों से लोग अपनी-अपनी बीमारी को ठीक करवाने के लिए यहां हर रोज आ रहे हैं। यहां पर शुगर से लेकर बीपी, माइग्रेन और कैंसर तक के मरीज अपना इलाज करवाने पहुंच रहे हैं।

50 रुपये की काटी जाती है पर्ची

जानकारी के मुताबिक साध्वी के यहां झाड़ा लगवाने से पहले बाकायदा 50 रूपये की पर्ची काटी जाती है। पर्ची कटवाने के बाद यहां लोगों को लंबी लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ता है। हैरानी की बात ये है कि इस आडंबर में पुलिस प्रशासन भी अपनी डयूटी देकर साध्वी का सहयोगी कर रहे हैं। यहां 50 रूपये में हर बीमारी के इलाज का दावा किया जा रहा है। लोगों की बीमारी ठीक हो न हो, लेकिन शाम तक साध्वी का बैग जरूर पैसों से भर जाता है। साध्वी का नाम कमल दीप्ति बताया जा रहा है। 

साध्वी के पास है 60 लोगों का स्टाफ

साध्वी का कहना है कि यहां पर कई राज्यों के लोग झाड़ा लगवाने आते हैं। एड़ी से चोटी तक कोई भी बीमारी हो सबका वे झाड़ा लगाती हैं। पहले वे एक दिन झाड़ा लगाती थीं, लेकिन अब लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए सप्ताह में तीन दिन झाड़ा लगाया जा रहा है। उनके यहां अब 60 आदमियों का स्टाफ है। उनके यहां इतने लोग झाड़ा लगवाने आते हैं कि उनके पास बाइट देने का भी समय नहीं होता। उधर झाड़ा लगवाने आए मरीजों का कहना है कि उन्हें झाड़ा लगवाने के बाद बीमारी से काफी राहत मिली है। (इनपुट- राजकुमार गोयल)

यह भी पढ़ें-

आहा टमाटर बड़े मजेदार! सड़क किनारे पलटा वाहन तो लूटने की मची होड़, ऑटो तक में ले जाते दिखे लोग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version