IRE vs Oman- India TV Hindi
Image Source : PTI/AP
आयरलैंड बनाम ओमान

IRE vs OMAN Live Cricket Score: ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड और ओमान के बीच मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ओमान ने टॉस जीता है और उनके कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाना चाहेगी। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में दो-दो बदलाव किए हैं।

IRE vs OMAN: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

आयरलैंड: रॉस अडायर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटिल

ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), नदीम खान, सुफियान महमूद, शाह फैसल, शकील अहमद

दोनों ही टीमें ग्रुप-बी का हिस्सा है और अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी हैं और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। आयरलैंड को श्रीलंका से 20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ओमान को जिम्बाब्वे ने 8 विकेट और श्रीलंका ने 105 रन से हराया। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है।

ओमान वर्सेस आयरलैंड के बीच ये मुकाबला एक तरह से एलिमिनेटर मैच है। जो भी टीम ये मुकाबला हारेगी वो इस वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।  इस मैच में जीतने वाली टीम सुपर 8 की रेस में बनी रहेगी, लेकिन सुपर 8 में पहुंचने के लिए उसे बहुत मेहनत करनी होगी और उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। अब देखना ये होगा कि ओमान और आयरलैंड के बीच इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

IRE vs OMAN मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

ओमान टीम: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, वसीम अली, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफयान महमूद, शाह फैसल, जय ओडेद्रा, शकील अहमद, करण सोनावले, आशीष ओडेदरा, शफीक जान

आयरलैंड टीम: रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, टिम टेक्टर, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट, क्रेग यंग, ​​सैम टॉपिंग

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version