road projects, highway projects, expressway projects, road projects in maharashtra, road projects in- India TV Paisa

Photo:NHAI तेलंगाना में 3175.08 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा होगा NH-167

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और गुजरात में 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के रोड प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। शनिवार को जारी किए गए आधिकारिक बयान में ये जानकारी मिली है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने शुक्रवार को 3320.38 करोड़ रुपये की कुल पूंजी लागत पर महाराष्ट्र में NH-160A के घोटी-त्रयंबक (मोखाडा)-जवाहर-मनोर-पालघर सेक्शन के पुनर्वास और उन्नयन को मंजूरी दे दी। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि नासिक के पश्चिमी क्षेत्र, खासकर अंबाड़ और सतपुर के आसपास, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम द्वारा विकसित औद्योगिक इकाइयों का घना समूह स्थित है, जिससे इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर माल परिवहन होता है।

 गुजरात के लिए 4583.64 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को दी गई मंजूरी

मंत्रालय ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र में NH-160A के 154.63 किमी संबे सेक्शन के पुनर्वास और उन्नयन को इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) मोड पर मंजूरी दी है। ये परियोजना पीएम गतिशक्ति के सिद्धांतों के अनुरूप प्रस्तावित की गई है। मंत्रालय ने एक अलग विज्ञप्ति में कहा कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 4583.64 करोड़ रुपये की लागत से गुजरात में धमासिया-बिटाडा/मोवी और नसरपोर-मलोथा के चार लेन वाले सेक्शन के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। ये 107.67 किमी लंबी परियोजना NH-56 का हिस्सा है, जो राजस्थान के निम्बाहेरा से शुरू होता है और गुजरात के दाहोद जिले, मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से होकर गुजरती है। 

तेलंगाना में 3175.08 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा होगा NH-167

इसके अलावा मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना में 3175.08 करोड़ रुपये की कुल पूंजी लागत के साथ NH-167 के चौड़ीकरण को भी मंजूरी दे दी। तेलंगाना में हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक की 80.01 किलोमीटर लंबी परियोजना को 4-लेन मानक के अनुसार विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की कुल पूंजी लागत 3175.08 करोड़ रुपये। बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए तमाम बड़े प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी थी।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version