IND vs PAK T20 World Cup 2026- India TV Hindi
Image Source : AP
भारत बनाम पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2026

भारत और पाकिस्तान की टीम जब भी क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तो ये मुकाबला किसी जंग से कम नहीं होता है, जिसमें मैच से पहले ही काफी सारी बयानबाजी देखने को मिलती है। इस वजह से पूरे वर्ल्ड में इस मैच पर सभी की नजरें टिकी होती हैं। ऐसे में इसका दबाव दोनों टीमों के प्लेयर्स पर भी मुकाबले में देखने को मिलता है। मैच की पिच से लेकर प्लेइंग 11 सभी को लेकर मुकाबला शुरू होने से पहले ही काफी चर्चा देखने को मिलती है। वहीं पाकिस्तान टीम जिसपर पिछले कई सालों से भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले काफी दबाव भी दिखता है, जिसमें वह अक्सर एक गलती करते हुए नजर आते है। इसमें टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लेना। वर्ल्ड क्रिकेट में पाकिस्तानी टीम का रिकॉर्ड चेज करने में कभी भी उतना बेहतर देखने को नहीं मिला है और उनकी टीम कई बार टारगेट का पीछा करते हुए बिखर जाती है। ऐसा ही कुछ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को हुए मुकाबले में देखने को मिला।

पाकिस्तानी कप्तान का फैसला उनकी टीम पर पड़ा भारी

श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर किसी भी टीम के लिए 150 या उससे अधिक रनों का टारगेट चेज करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का फॉर्म देखते हुए पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा ने टॉस के समय बड़ी गलती कर दी। सलमान आगा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसके बाद टीम इंडिया 175 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही और उसके बाद पाकिस्तानी टीम टारगेट का पीछा करते हुए किसी भी समय मुकाबले में कहीं भी दिखाई नहीं दी और पूरी टीम 114 के स्कोर पर सिमट गई। पाकिस्तानी टीम के लिए ये कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान ने भारतीय टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेने के बाद टारगेट का पीछा करते हुए हार का सामना किया है।

टी20 में अब तक 30 बार मिल चुकी है हार

पाकिस्तान टीम का टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करते हुए 30 बार हार का सामना किया है। पाकिस्तान की टीम ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 295 मैच खेले हैं, जिसमें वह 172 मैचों में जीतने में कामयाब रहे तो वहीं 116 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसमें से 30 मैच ऐसे हैं जिसमें उन्होंने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग का फैसला लिया लेकिन टारगेट का पीछा करने में कामयाब नहीं हो सके। वहीं इसके अलावा कुल 22 मैचों में पाकिस्तानी टीम ने टी20 इंटरनेशनल में टॉस हारने के बाद पहले फील्डिंग करते हुए हार का सामना किया है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK: ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी, कोहली-उथप्पा वाले स्पेशल क्लब में बनाई जगह

सलमान अली आगा ने मैच शुरू होने से पहले किया था ब्लंडर, एक गलत फैसले की वजह से मिली शर्मनाक हार

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version