
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के मौजपुर में गला घोटू गैंग ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
Maujpur Robbery Case: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में गला घोटू गैंग के बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना 10 फरवरी रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जानें कि ये पूरा मामला क्या है?
3 बदमाशों ने घेरकर लूटा
जान लें कि रविवार दोपहर 12 बजे को मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक देर रात अपने काम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सुनसान सड़क से गुजर रहा था। पहले से ही घात लगाए बैठे 3 बदमाशों ने उसे घेर लिया।
पीछे से दबा दिया युवक का गला
वायरल CCTV वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बदमाशों ने अचानक पीछे से युवक का गला दबा दिया और सड़क पर गिरा दिया। युवक के संभालने से पहले ही आरोपियों ने उसकी जेब से 2 हजार 500 रुपये कैश और बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए।
तीसरे साथी ने आकर लड़के को नीचे गिराया
वीडियो में नजर आ रहा है कि पहले दो लड़के उसे पकड़ते हैं जिसे लूटना होता है। जैसे ही वो लड़के को पकड़कर सड़क के किनारे लाने लगते हैं तभी उनका तीसरा साथी भी आ जाता है और पीछे से गला दबाने लगता है। इसके बाद तीनों मिलकर लड़के को नीचे गिरा लेते हैं और उसकी जेबें टटोलने लगते हैं।
पीड़ित की जेबें टटोलकर निकाल लेते हैं पैसे
इस दौरान, वे तीनों पीड़ित की जेब से रुपये निकाल लेते हैं। तभी एक कार वाला भी इन्हें देखकर कार रोक देता है। तो तीनों जल्दी-जल्दी पीड़ित की जेबें खंगालते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं। पीड़ित लड़का जब तक अपने आपको संभालकर उठता है, तब तक लुटरे वहां से भाग जाते हैं।
ये भी पढ़ें- ATM से कैश निकालते वक्त सावधान! 2 चोरों ने दूसरों के अकाउंट से उड़ाए 30 लाख, हुआ लुटेरों की ट्रिक का भंडाफोड़
