सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

JEE Main 2026 Result: जेईई मेन 2026 सेशन 1 के परिणाम को आज यानी 16 फरवरी को जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया है। उम्मीदवार आथधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम में 12 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। जिन 12 उम्मीदावारों ने जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 की परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं, उनके नाम निम्नवत हैं।

JEE Main 2026 Result: 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 12 कैंडिडेट्स 

  1. श्रेयस मिश्रा- दिल्ली (एनसीटी)
  2. नरेंद्रबाबू गारी माहित- आंध्र प्रदेश
  3. शुभम कुमार- बिहार
  4. कबीर छिल्लर- राजस्थान
  5. चिरंजीब कर- राजस्थान
  6. भावेश पत्र- ओडिशा
  7. अनय जैन- हरियाणा
  8. अर्णव गौतम- राजस्थान
  9. पासला मोहित- आंध्र प्रदेश
  10. माधव विरादिया- महाराष्ट्र
  11. पुरोहित निमय- गुजरात
  12. विवान शरद महीश्वरी- तेलंगाना

कैसे करें जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट को चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट वाले लिंक पर जाना होगा। 
  • इतना करते ही एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उम्मीदवारों को मांगी गई डिटेल भरनी होगी। 
  • उम्मीदवारों के सामने अब परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 परिणाम के लिए सीधा लिंक 

इस परीक्षा में कुल 13,04, 653 उम्मीदवार (पेपर 1 के लिए) शामिल हुए थे। अगर परसेंटेज की बात करें तो कुल 96.26 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा (पेपर 1) में शुमार हुए थे। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से लेकर 29 जनवरी 2026 तक किया गया था। 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। वहीं, 29 जनवरी को परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट ( BArch और BPlanning- पेपर 2) में किया गया था।

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version