Modi-Macron Meeting - India TV Hindi
Image Source : PTI
पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की बैठक। (फाइल फोटो)

Modi-Macron Meeting Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्र और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंच चुके हैं। भारत और फ्रांस के बीत हो रही डील, दोनों देशों की द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी, इस वक्त दुनिया की नंबर एक हेडलाइन बनी हुई है। पीएम मोदी को भरोसा है कि दुनिया भर की तरक्की का रास्ता भारत और फ्रांस की डील से होकर गुजरता है। इसकी नींव आज से 22 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदर ऑफ ऑल डील्स के जरिए रख दी थी। बता दें कि जिस राफेल लड़ाकू विमान ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर में घुटनों पर ला दिया था, उस विमान की भी बड़ी डील इस बैठक के दौरान घोषित हो सकती है।

आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भारत की मेजबानी में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट और द्विपक्षीय शिखर बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। ये राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंच चुके हैं। अब से कुछ ही देर बाद दोनों की लोकभवन में मुलाकात होगी। आइए जानते हैं इस बैठक से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में…

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version