ramadan 2026 date- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY
रमजान का चांद कब दिखेगा 2026

Ramadan 2026 Moon Sighting In Saudi Live Updates: रमजान या रमदान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना है। जो हर मुसलमान के लिए खास होता है। इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। यह महीना आत्मशुद्धि, सब्र , इबादत और इंसानियत की सेवा का संदेश देता है। इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार पवित्र ग्रंथ कुरआन इसी महीने में अवतारित हुआ था इसलिए इसे रहमत और हिदायत का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में हर स्वस्थ मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। कहते हैं रोजा रखने से आत्मसंयम और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है। चलिए अब जानते हैं 2026 में रमजान महीना कब से शुरू होगा, क्या आज रमजान का चांद दिखेगा।

सऊदी अरब में आज देखा जाएगा रमजान का चांद (Ramadan 2026 Moon Sighting In Saudi Arabia)

सऊदी अरब में 17 फरवरी 2026 को यानी आज रमजान का चांद देखा जाएगा। अगर आज शाम चांद नजर आ जाता है, तो सऊदी अरब समेत कई देशों में 18 फरवरी 2026 से रमजान शुरू हो जाएगा। वहीं भारत में इसके अगले दिन यानी 19 फरवरी से ये पाक महीना शुरू होगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version