रमजान मुबारक - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
रमजान मुबारक

Ramadan (Ramzan) Mubarak 2026 Live: रमजान (Ramadan) इस्लामिक कैलेंडर का नौवां और सबसे पाक महीना माना जाता है। यह महीना आत्म-संयम, इबादत और भाईचारे का प्रतीक है। रमजान के दौरान मुसलमान सुबह सूरज निकलने से पहले (सेहरी) से लेकर सूरज डूबने (इफ्तार) तक कुछ भी खाने-पीने से परहेज करते हैं। यह केवल भूख-प्यास पर नियंत्रण नहीं, बल्कि बुरी आदतों और नकारात्मक विचारों के त्याग का भी समय है। माना जाता है कि इसी पाक महीने में अल्लाह ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर पाक कुरान नाजिल किया था। इसलिए इस महीने में कुरान का पाठ और विशेष नमाज जिसे ‘तरावीह’ कहा जाता है, का बहुत महत्व है। इस महीने में दान-पुण्य की अहमियत बढ़ जाती है। हर सक्षम मुसलमान अपनी सालाना बचत का एक निश्चित हिस्सा गरीबों को दान करता है, जिसे ‘जकात’ कहते हैं। इसके अलावा ‘फितरा’ के जरिए भी जरूरतमंदों की मदद की जाती है। रमजान की आखिरी दस रातों में से एक रात ‘शब-ए-कद्र’ होती है, जिसे ‘शक्ति की रात’ कहा जाता है। इसे एक हजार महीनों की इबादत से भी बेहतर माना गया है। रमजान के महीने के खत्म होने पर चांद देखकर ईद-उल-फितर मनाई जाती है। यह अल्लाह का शुक्रिया अदा करने और खुशियां बांटने का त्योहार है। रमजान का महीना चांद के बाद से शुरु हो जाता है। इस साल 19 फरवरी से रमजान का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर आप अपने मुसलमान भाइयों को रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं। यहां देखें रमजान मुबारकबाद संदेश। 

Ramadan (Ramzan) Mubarak 2026 Wishes Messages Quotes 

अल्लाह करे आपकी हर मुश्किल आसान,


रमजान बनाए आपकी जिंदगी आसान

Ramadan Mubarak 2026

आसमान पे नया चांद आया है,

साथ अपने खुशियों की सौगात लाया है।

रमजान की चांद रात मुबारक!

चांद की ठंडी रौशनी दिल को दे सुकून,

अल्लाह बरसाए आप पर रहमतें भरपूर।

रमजान चांद मुबारक!

हर इफ्तार में खुशियों का पैगाम मिले,

हर दुआ में आपको आराम मिले।

रमजान चांद मुबारक!

गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,

सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है,

मुबारक हो आपको रमजान का चांद,

हमने ये पैगाम भेजा है।

रमजान की चांद रात मुबारक!

ईद का चांद देखकर ये दुआ करें हम

आपके घर में रहे सुकून न रहे कोई गम

और दिल में रहे नूर-ए आलम

चांद मुबारक हो

दुआ है कि इस रमजान आपके घर में सुख,

शांति और समृद्धि का वास हो।

रमजान मुबारक!

ऐ चांद उनको मेरा पैगाम देना,

खुशी का दिन और हंसी की हर शाम कहना।

रमजान मुबारक!

दिखा जो रमजान का प्यारा सा चांद,

खुशियों से भर जाए आपकी हर एक शाम

रमजान मुबारक!

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version