कुल्हड़ वाली चाय की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
कुल्हड़ वाली चाय की रेसिपी

भारत में चाय के दीवानों की लाइन बहुत लंबी है। लोग अलग-अलग स्वाद वाली चाय पीना पसंद करते हैं। कुल्हड़ वाली चाय में जो मिट्टी की  खुशबू और स्वाद आता है वो चाय लोगों को खूब पसंद आती है। बारिश हो या ठंड का मौसम, चाय के बिना अधूरा लगता है। सुबह 1 कप गर्मागरम चाय पीने को मिल जाए तो दिन बन जाता है। अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं तो एक बार ये दीये वाली चाय की वायरल रेसिपी भी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इस चाय में आपको घर बैठे कुल्हड़ वाली चाय का स्वाद आएगा। आप चाहे इस चाय को कप में पीएं या कुल्हड़ में एक अलग ही फ्लेवर मिलेगा। 

दरअसल सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल  हो रहा है। जिसमें दीये डालकर चाय बनाने का तरीका दिखाया जा रहा है। इस चाय में गुलाब की पत्तियों की महक और अदरक का स्वाद आएगा। चाय को बनाने का तरीका भी काफी मजेदार है। जिन लोगों को स्मोकी या थोड़ा मिट्टी की खुशबू वाला फ्लेवर पसंद है उन्हें ये चाय जरूर पसंद आएगी। नीचे पूरी रेसिपी स्टेप-बाय-स्टेप दी हई है। आप इसे घर में जरूर ट्राई करें।

दीये वाली चाय की रेसिपी

पहला स्टेप- इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें एक मिट्टी का दीया रख दें। चाय में जितनी चाय पत्ती डालनी है वो दीये में भर दें। अब एक दूसरे दीए में ताजा गुलाब की पत्तियां डाल दें। तीसरे दीये में चाय की जरूरत के हिसाब से चीनी और चौथे दीये में कुटी हुई अदरक रख दें। सारे दीये पैन में बीच में रख दें।

दूसरा स्टेप- अब पैन में जितने कप चाय बनानी है उतना पानी डालें। पानी को थोड़ा दीये के ऊपर भी डालें और उबाल आने दें। इससे चाय पत्ती अपना रंग छोड़ देगी। अब थोड़ा उबालने के बाद इसी तरह दूध डाल दें। अब दीयों को चाय में ही पड़ा रहने दें और चाय को उबालें।

जब चाय अच्छी तरह से उबल जाए और पकने की खुशबू आने लगे तो दीये पैन से बाहर निकाल दें। अब चाय को मिट्टी के कुल्हड़ में छान लें। आप इसे कप में छानकर भी पीएंगे तो वही कुल्हड़ वाला स्वाद आएगा। 

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version