
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत में किशोरों के लिए सोशल मीडिया बैन की उम्मीद जताई।
India AI Summit 2026 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी से आह्वान किया कि वे भी 15 साल की उम्र से कम के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दें। मैक्रों ने कहा कि फ्रांस ने 15 साल के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद कर दिया है। हम इस रास्ते पर आगे निकल चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी इसी रास्ते पर चलेंगे।
मैक्रों ने जताई PM मोदी के एक्शन की उम्मीद
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों बोले, ‘बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी इस क्लब में शामिल होंगे।’ मैक्रों ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने के लिए कार्रवाई करेंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘बच्चों की सुरक्षा कोई नियम नहीं, बल्कि सभ्यता है।’
