Afghanistan vs Canada, T20 World Cup 2026- India TV Hindi
Image Source : AP
अफगानिस्तान बनाम कनाडा, टी20 वर्ल्ड कप 2026

AFG vs CAN Live Score Updates T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 19 फरवरी के दिन का तीसरा और आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान और कनाडा की टीम के बीच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कनाडा टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है, ताकि बाद में ओस आने पर टारगेट का पीछा करने में उनकी टीम के बल्लेबाजों को इसका फायदा मिल सके। अफगानिस्तान की टीम जिनसे इस टूर्नामेंट में सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, वह बिल्कुल भी इस पर खरी नहीं उतर सकी, जिसमें सुपर-8 के रेस से काफी पहले ही बाहर हो गई। वहीं अब ये उनका ग्रुप स्टेज में आखिरी मुकाबला है, जिसमें उनकी कोशिश जीत हासिल कर अपने सम्मान को बचाने पर रहने वाली है।

अफगानिस्तान और कनाडा मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान – रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई।

कनाडा – युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, दिलोन हेलीगर, जसकरन सिंह, कलीम सना, अंश पटेल।

अफगानिस्तान की नजर टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ करने पर

राशिद खान की कप्तानी में खेल रही अफगानिस्तान की टीम की नजरें टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ करने पर रहने वाली है। इस टूर्नामेंट में उनका सफर काफी निराशाजनक देखने को मिला जिसमें उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में जहां 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने मुकाबला सुपर ओवर में गंवाया। अफगानिस्तान ने तीसरे मैच में यूएई को 5 विकेट से मात दो दी लेकिन उससे पहले ही वह सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुके थे। वहीं कनाडा की टीम को लेकर बात की जाए तो वह ग्रुप स्टेज में अब तक एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सकी।

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version