Breaking News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
Breaking News

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हिरासत में ले लिया गया है। बीजेपी के कार्यकर्ता और सीनीयर नेता सड़क पर उतर कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

AI समिट किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं- सचदेवा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘इस घटना से स्पष्ट है कि राहुल गांधी इस स्तर तक गिर गए हैं कि वे प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं। यह AI समिट किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं राष्ट्र का कार्यक्रम था, इसमें पूरे विश्व के प्रतिनिधि आए थे। इसमें आप क्या दिखाना चाह रहे थे? यह राष्ट्र की साख को भट्टा लगाना था, हम इसका विरोध करते हैं।’

देश की जनता देगी जवाब- मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘कांग्रेस ने ऐसा देश विरोधी कृत्य किया है, जिसकी भारत की जनता के मन में कोई माफी नहीं होगी। यह किराए के गुंडों से AI इंपैक्ट समिट जो आज भारत का गौरव बना हुआ है। उसे बदनाम करने की कोशिश एक गद्दारी, देशद्रोह है। देश की जनता इसका जवाब देगी।’

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version