अफगानिस्तान में गिराए गए बम- India TV Hindi
Image Source : ANI
अफगानिस्तान में गिराए गए बम

पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान के भीतर घुसकर सैन्य कार्रवाई की है। ये हमला अफगानिस्तान के गनी खेलो और गरदा सामिया जिलों में किया गया है। बताया जा रहा है कि हवाई हमले आम लोगों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए, इस हमले में 17 अफगान आम लोग मारे गए हैं।

वहीं, पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने एयर स्ट्राइक करके सीमा पार सात आतंकी कैंप और ठिकानों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान का कहना है कि ये ठिकाने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और इस्लामिक स्टेट-खोरासान से जुड़े लोगों के थे।

पाकिस्तान सरकार TTP को फितना अल खवारिज कहती है। पाकिस्तान का कहना है कि हाल के आत्मघाती हमलों, जिनमें इस्लामाबाद की इमाम बारगाह, बाजौर और बन्नू में धमाके शामिल हैं। इसके जवाब में ये कार्रवाई की गई है।

पाकिस्तानी सेना ने पक्तिका के बरमल जिले में एयरस्ट्राइक के दौरान एक मदरसे को निशाना बनाया है। इस हमले में मदरसा पूरी तरह तबाह हो गया है। पाकिस्तानी सेना ने उरगुन जिलों के साथ-साथ नंगरहार के खोगयानी, बेहसूद और गनी खेल जिलों में भी एयरस्ट्राइक की है।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version