a knight of the seven kingdoms- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB
अ नाइट ऑफ द सेवेन किंडगम्स सीरीज

गेम ऑफ थ्रोन्स यूनिवर्स की नई सीरीज ‘अ नाइट ऑफ द सेवेन किंगडम्स’ (a knight of the seven kingdoms) जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर हो रही है। अब तक सीरीज के 5 एपिसोड रिलीज हो गए हैं और 7वां कल यानी सोमवार 23 फरवरी को प्रीमियर होगा। नए एपिसोड में कहानी के सभी सस्पेंस खुल जाएंगे कि वेस्टोरॉस की गद्दी का भविष्य का राजा कौन होगा। जॉर्ज आरआर मार्टिन की ऐतिहासिक काप्लनिक ड्रामा पर बनी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स के एक किरदार ‘सर डंकन द टॉल’ से इसकी कहानी प्रेरित है। डंकन एक हेज नाइट है यानी पुलिस प्रशासन विभाग का ट्रेनी कप्तान है। उसके गुरु सर अरलेन ऑफ पेनेट्री (Ser Arlan of Pennytree) एक सेवेन किंगडम राज्य के एक नाइट यानी कप्तान थे। उन्होंने ही डंक को बचपन में ही शरण दी थी और उसके बाद से मरने से पहले डंक को नाइट बनाकर इस दुनिया को अलविदा कह गए। अब इस सीरीज के छठें एपिसोड में सारे सस्पेंस खुलने वाले हैं। 

अब तक की कहानी…

डंक अब अपनी नाइटशिप क्लेम करने के लिए वेस्ट्रोस की राजधानी की ओर निकलता है। रास्ते में उसे एक 12-13 साल का लड़का मिलता है। इस लड़के का नाम है एग और ये अनाथ है लेकिन उसका किरदार खास है, सिर मुंडा है, चेहरे पर चमक है, बातें पैनी करता है और दिमाग से तेज लगता है। एग आकर डंक से बोलता है कि वो उसे अपने साथ रख ले और अगर वो नाइट है तो उसे अपना स्कावयर बना ले। लेकिन डंक डरा हुआ है वो इस बच्चे की जिम्मेदारी नहीं उठाना चाहता क्योंकि उसका भविष्य अंधेरे में है। वो अपनी नाइटशिप क्लेम करने के लिए वेस्ट्रोस शहर जा रहा है जो सेवेन किंगडम की राजधानी है। वो एग को मना कर देता है और आगे बढ़ जाता है। लेकिन कुछ मील गुजरने के बाद जब रात में वो एक पेड़ के नीचे आराम कर रहा होता है तभी एग नाम का छोटा लड़का उसके पास फिर से आ जाता है। इस बार डंक का दिल पिघल जाता है और उसे अपने साथ रख लेता है।

कहानी आगे बढ़ती है और दोनों वेस्ट्रोस की तरफ बढ़ने लगते हैं। एग और डंक में गहरी दोस्ती हो जाती है और दोनों आखिरकार शहर पहुंच जाते हैं। यहां फाइट का आनंद उठाते हैं और सर्कस भी देखते हैं। सर्कस के दौरान डंक को नाटक करने वाली एक एक्ट्रेस पसंद आती है जो खुद भी काफी लंबी चौंड़ी और सुंदर है। डंक भी राज्य के संबंधित अधिकारियों से अपनी नाइटशिप क्लेम करने की जद्दोजहद करता रहता है। तभी कहानी दिलचस्प मोड़ लेती है और एक बदलचलन टारगेरियन राजकुमार नाटक करने वाली उसी एक्ट्रेस के साथ छेड़खानी करने लगता है। एग वहां मौजूद रहता है और ये देखकर सीधे डंक को बताने के लिए दौड़ पड़ता है।

डंक जब इस बात को सुनता है तो एक्ट्रेस को बचाने के लिए सीधे प्रिंस से भिड़ जाता है और उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ देता है। अब राजकुमार पर हाथ उठाने की सजा मौत है और डंक गिरफ्तार हो जाता है। उसी समय आवाज आती है इसे छोड़ दो… ये आवाज उसी छोटे बच्चे एग की है जो असल में टारगेरियन राज्य का सबसे छोटा राजकुमार एगॉन टारगेरियन है और अपने राज्य से दूर आम जिंदगी बिता रहा है। लेकिन आखिर में ये तय होता है कि क्या डंक मौत की सजा के लिए मकबूल है या नहीं। इसका फैसला होता है कॉम्बेट यानी दो लोगों के बीच होने वाली जिंदगी और मौत की लड़ाई। इसके बाद ईश्वर तय करेगा कि जो जिंदा रहेगा वही सच्चा और विजेता कहलाया जाएगा। लेकिन पेंच ये है कि एक नहीं 7 नाइट के साथ द्वंद युद्ध करना होगा लेकिन किसी तरह डंक यानी सर डंकन द टॉल ने 7 नाइट इकट्ठे कर लिए थे और इस फाइट को जीत लिया है। 

अब खुलेगा सस्पेंस

अब 6वें एपिसोड में सस्पेंस खुलने वाला है कि टारगेरियन राज्य की गद्दी का असल हकदार कौन होगा। क्योंकि राजकुमार एगॉन टॉरगेरिय तीन भाई हैं जिसमें सबसे बड़े का नाम है एरियन (Daeron, Aerion Aerion Brightflame) जो अब सर डंकन द टॉल से फाइट हार गया है और सरेंडर कर चुका है। इसका मतलब है ये तो वेट्रोस का राजा बनने से रहा। अब बचे हैं एग और उसका भाई एमॉन टारगेरियन तो हमने गेम ऑफ थ्रोन्स में देखा है कि एगॉन के भाई एमॉन ने अपनी पूरी जिंदगी नाइट वाच फोर्स के हवाले कर दी। अब बचता है एगॉन टारगेरिय यानी एग जो अब सेवेन किंगडम की गद्दी की हकदार बनेगा और एक महान राजा के रूप में विख्यात होगा। लेकिन इसके आगे की कहानी के लिए सोमवार का इंतजार करना होगा। सीरीज का 6वां एपिसोड सोमवार सुबह जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें- अस्पताल से अगवा हुई 3 दिन की नवजात, पुलिस को पिता पर शक, साउथ की ये सस्पेंस-थ्रिलर बनी मस्ट वॉच

फूल के बगीचे में दफन लाशें और सीन दर सीन गहराता सस्पेंस, दहशत का दूसरा नाम बनी 6 एपिसोड वाली ये क्राइम थ्रिलर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version