
त्वचा के लिए वरदान मलाई
बदलते हुए मौसम में अगर रूखी त्वचा की सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो त्वचा फट भी सकती है। अगर आप अपनी ड्राई स्किन को रिपेयर कर सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो आपको मलाई का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए। अगर आपने मलाई को इस तरीके से अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया, तो न केवल आप अपनी रूखी त्वचा को मुलायम बना पाएंगे बल्कि अपनी त्वचा के निखार को भी काफी हद तक सुधार पाएंगे।
मलाई और हल्दी को मिलाकर लगाएं- सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून मलाई निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में चुटकी भर हल्दी भी निकाल लीजिए। आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर मलाई और हल्दी का मिक्सचर आपकी त्वचा की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायेदमंद साबित हो सकता है।
यूज कैसे करें- आपको इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 मिनट तक इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। आप औषधीय गुणों से भरपूर इस मिक्सचर को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।
त्वचा को मिलेंगे फायदे ही फायदे- अगर आप रूखी या फिर फटी त्वचा को ठीक करना चाहते हैं, तो मलाई और हल्दी को मिलाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा मलाई और हल्दी का मिक्सचर आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। महज एक ही हफ्ते में आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। हालांकि, मलाई और हल्दी के मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
