बांग्लादेशी हैंडलर शब्बीर और हाफिज सईद। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT/FILE
बांग्लादेशी हैंडलर शब्बीर और हाफिज सईद।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज सुबह एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं। वहीं अब इन सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इनके पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अब तक की जांच में यह भी सामने आया है। इन संदिग्धों का हैंडलर शब्बीर शाह, मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और जकी उर रहमान से संपर्क में था। 

ISI कर रही थी फंडिंग 

दरअसल, आज सुबह ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर के बांग्लादेशी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के मुताबिक, बांग्लादेश में मौजूद कश्मीरी आतंकी और गिरफ्तार आरोपियों का हैंडलर शब्बीर शाह मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान से सीधा संपर्क में था। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए भारत में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों की भर्ती करने में जुटी है। लश्कर के 8 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल ने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI रिक्रूटमेंट के लिए फंडिंग भी कर रही है।

हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान से सीधा संपर्क

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश में बैठा लश्कर का हैंडलर शब्बीर अहमद लोन 2007 से सीधा लश्कर चीफ हाफिज सईद और लश्कर के टॉप आतंकी और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड में से एक जकी-उर-रहमान लखवी से सीधे संपर्क में था। यह भी पता चला है कि साल 2007 में जब स्पेशल सेल ने शब्बीर शाह को दिल्ली में गिरफ्तार किया था, तब इस बात के सबूत मिले थे कि शब्बीर शाह सीधा हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी से बात करता था।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली ही नहीं पूरे देश में करने थे धमाके, कई शहरों की हुई थी रेकी, बांग्लादेश में बैठा हैंडलर शब्बीर कर रहा था गाइड

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version