sanju samson- India TV Hindi
Image Source : AP
संजू सैमसन

संजू सैमसन अब तक टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए एक मुकाबला खेल चुके हैं। उस मुकाबले में संजू ने एक छोटी, लेकिन धमाकेदार पारी खेली थी। संजू के साथ यही दिक्कत है कि वे शुरुआत तो कर ले रहे हैं, लेकिन उस पारी को बड़ा नहीं बना पाते हैं। इससे टीम शुरुआत में ही फंस जाती है। इस बीच अब सुपर 8 का दौर शुरू हो चुका है। इसमें भारत का मुकाबला आज साउथ अफ्रीका से होगा। क्या इस मैच की प्लेइंग इलेवन में सैमसन को मौका दिया जाएगा। इसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने एक पते की बात बताई है, जो आपको भी जाननी चाहिए। 

आज अहमदाबाद में खेला जाएगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 का मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 में भारत का सुपर 8 में मुकाबला साउथ अफ्रीका से खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। इस बीच अभी ये नहीं पता है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव इस किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेंगी। अब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कहा है कि भारत की टीम में टॉप ऑर्डर में बहुत सारे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। पहले दूसरे और तीसरे नंबर पर तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज उतरते हैं, इससे विरोधी टीम के लिए प्लान बनाना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि सामने वाली टीम ऑफ-स्पिनर को उतारकर भारतीय टीम पर दबाव बनाने में कामयाब हो जाती है। ऐसे में अगर टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन अगर खेलते हैं तो उनसे मदद मिल सकती है। 

भारत की प्लेइंग इलवेन में टॉप 3 बल्लेबाज बाएं हाथ के हैं

टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन निभाते हैं। ये बात और है कि तीन मैच खेलकर भी अभी तक अभिषेक शर्मा अपना खाता नहीं खोल पाए हैं, वे हर बार शून्य के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे हैं। लेकिन वे प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे, इसकी संभावना कम है। दूसरे छोर पर ईशान किशन अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। पहला विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा आते हैं, वे भी बाएं हाथ के ही बल्लेबाज हैं। यानी टॉप 3 में तीनों लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज। 

टीम इंडिया की बाएं हाथ के बल्लेबाजों की लंबी फौज

इसके बाद नीचे नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव और उसके बाद हार्दिक पांड्या आते हैं। ये दोनों दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, लेकिन इसके बाद ​शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर सभी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में अगर संजू आते हैं तो भारतीय टीम को मदद मिल जाएगी। लेकिन वे कहां खेलेंगे, ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है। ​वैसे अगर देखा जाए तो ​तिलक वर्मा लगातार तीन मैच खेल चुके हैं, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। पहले से लेकर तीसरे मैच तक तिलक ने 25 रनों की पारी खेली, इसके बाद चौथे मुकाबले में उनके बल्ले से 31 रन आए। यानी वे हर बार टिक तो रहे हैं, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। क्या नंबर तीन पर संजू सैमसन को मौका दिया जाएगा, ये आने वाले कुछ ही घंटे में पता चल जाएगा। 

नामीबिया के खिलाफ 8 बॉल पर संजू सैमसन ने बनाए थे 22 रन

संजू सैमसन को टी20 ​विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच में मौका दिया गया था, इसमें उन्होंने 22 रन की पारी खेली थी। संजू ने केवल 8 बॉल पर 22 रन ठोक दिए थे। इसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा। इसके बाद भी तेजी से रन बनाने के प्रयास में वे आउट हो गए और​ फिर मौका भी नहीं मिला। दरअसल इस मैच से पहले अभिषेक शर्मा के पेट में दिक्कत थी, इसलिए वे नहीं खेल रहे थे, उनकी जगह संजू को मौका मिला था। अभिषेक शर्मा के आते ही फिर से संजू बाहर हो गए। अब देखना है कि क्या वे भारत के लिए सुपर 8 के मैच खेल पाएंगे कि नहीं। ये आने वाले वक्त बताएगा। 

यह भी पढ़ें 

श्रीलंका में सुपर-8 के सारे मैच हुए रद्द, तो कैसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें ICC का नियम

BCCI का बड़ा ऐलान, दृष्टिबाधित क्रिकेट टीमों को मिलेगा खास स्ट्रक्चर्ड सपोर्ट

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version