IND vs ZIM- India TV Hindi
Image Source : AFP
भारत बनाम जिम्बाब्वे

IND vs ZIM: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद अब भारत की टक्कर जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को चेन्नई में होने वाली है। कागजों पर भले ही टीम इंडिया मजबूत दिखे, लेकिन इस बार सामने एक ऐसी टीम है जिसने ग्रुप स्टेज में किसी भी मैच में हार नहीं मानी। जिम्बाब्वे ने न सिर्फ श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों को हराया, बल्कि अपराजित रहते हुए सुपर-8 में जगह बनाई। अब भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा खतरा है जिम्बाब्वे और उसके सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट।

175 रन और अब तक नॉट आउट

बेनेट इस टूर्नामेंट की सबसे अनोखी कहानी बन चुके हैं। उन्होंने तीन पारियों में 175 रन बनाए हैं और अभी तक एक भी बार आउट नहीं हुए हैं। वह इस वर्ल्ड कप में 100 से अधिक रन बनाकर भी हर मैच में नॉट आउट रहने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। खास बात यह है कि उन्होंने बिना एक भी छक्का लगाए ये सभी रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 गेंदों में नाबाद 64 रन और श्रीलंका के खिलाफ 48 गेंदों पर 63* रन की पारियों ने जिम्बाब्वे को ऐतिहासिक जीत दिलाई। आयरलैंड के खिलाफ भी उन्होंने नाबाद 48 रन बनाकर टीम को आसान जीत की राह दिखाई।

पूरी टीम फॉर्म में

सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार बड़ी पारियां खेलकर अपनी टीम की रीढ़ साबित हुए हैं। उनकी मौजूदगी ने बाकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका दिया है। ओपनिंग पार्टनर तादिवानाशे मारुमानी 155 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, जबकि कप्तान सिकंदर रजा लगभग 183 की स्ट्राइक रेट से अहम कैमियो खेल चुके हैं।

टीम इंडिया के लिए चेतावनी!

भारत के ईशान किशन जैसे बल्लेबाजों ने भले ही सुर्खियां बटोरी हों, लेकिन बेनेट की निरंतरता अलग ही लेवल की रही है। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में अगर भारत को जीत दर्ज करनी है, तो सबसे पहले इस अजेय ओपनर को रोकना होगा। जिम्बाब्वे इस वर्ल्ड कप में परीकथा लिख रहा है और उस कहानी के नायक फिलहाल ब्रायन बेनेट हैं। अब देखना है कि क्या भारत उनकी इस शानदार लय पर ब्रेक लगा पाएगा या जिम्बाब्वे की जीत की कहानी आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:

साउथ अफ्रीका से हारने के बाद क्या होगा टीम में बदलाव? कोच ने संजू सैमसन को लेकर दिया बड़ा हिंट

डेविड मिलर ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ किया बड़ा कारनामा, मैक्सवेल का कीर्तिमान हो गया ध्वस्त

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version