indian cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम भले ही टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से हार गई हो, लेकिन इसके बाद भी उसकी सेमीफाइनल में की राह अभी ज्यादा मुश्किल नहीं है। हालांकि टीम इंडिया संडे को साउथ अफ्रीका से 76 रन से भारी अंतर से हारी ​थी, लेकिन अब वेस्टइंडीज ने भारत का काम आसान कर दिया है। जिम्बाब्वे को इतनी बड़ी हार मिली है कि अब भारत का नेट रन रेट जो काफी नीचे चला गया था, अब जिम्बाब्वे से बेहतर नजर आ रहा है।

वेस्टइंडीज से मिली करारी हार के बाद जिम्बाब्वे का नेट रन पताला में गया

जिम्बाब्वे पर मिली वेस्टइंडीज की जीत भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर है। इसका सीधा असर सेमीफाइनल की रेस और नेट रन रेट (NRR) के गणित पर पड़ता हुआ नजर आएगा। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया है, इसके साथ ही वेस्टइंडीज के जहां दो अंक हो गए हैं, वहीं उनका नेट रन रेट भी अच्छा हो गया है। लेकिन जिम्बाब्वे का नेट रन रेट अब सीधा -5.350 का हो गया है। यानी टीम इंडिया से भी नीचे चला गया है। भले ही जिम्बाब्वे की टीम अपना पहला ही मैच हारी है और उसके दो मैच बाकी है, लेकिन अब जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से करीब करीब बाहर हो चुका है। इसका कारण बहुत खराब नेट रन रेट है। 

भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज बीच सिमटा सेमीफाइनल का ​गणित

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज भारत के ही ग्रुप में है। इसलिए ग्रुप में सेमीफाइनल में जाने का मुख्य मुकाबला भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सिमटकर रह जाएगा। भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद रन रेट काफी खराब (-3.800) हो गया है। जिम्बाब्वे की इस बड़ी हार का मतलब है कि उसका रन रेट बहुत नीचे चला गया है। जो हमने आपको पहले बता ही दिया है। अब अगर भारत अपने अगले मैच में जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराने में कामयाब होता है तो भारत का रन रेट तेजी से सुधरेगा। 

टीम इंडिया को जीतने होंगे अपने बचे हुए दोनों सुपर 8 के मैच

भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल के समीकरण बिल्कुल साफ हैं। टीम के अगले दो मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से हैं, जो उसे हर हाल में जीतने होंगे। इससे भारत के चार अंक हो जाएंगे। साउथ अफ्रीका की टीम एक मैच जीत चुकी है। अगर साउथ अफ्रीका ने भी वेस्टइंडीज को पीट दिया तो काम आसान हो जाएगा। इससे वेस्टइंडीज दो ही अंक पर रुक जाएगी और भारत के चार अंक हो जाएंगे। साउथ अफ्रीका पहले नंबर की टीम रहेगी और भारत दूसरे नंबर पर रहेगा। लेकिन अगर वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो उसके भी चार अंक हो जाएंगे। वहीं साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हरा दिया तो चार टीमें बराबर चार चार अंक पर आ जाएंगी। जो बहुत ज्यादा टेंशन का विषय होगा। भारत के लिए अब अपने दो मैचों के अलावा वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका का मुकाबला भी काफी अहम होगा। कुल मिलाकर भारत की राह मुश्किल तो है, लेकिन इसे हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को पीट पीटकर तोड़ा टीम इंडिया का कीर्तिमान, 12 साल पुराने नीदरलैंड्स के रिकॉर्ड की बराबरी

टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, शिमरन हेटमायर बहुत आगे निकले

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version