
ग्लोइंग स्किन के लिए सुबह खाली पेट खाएं ये चीजें
हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और हमेशा साफ, हेल्दी रहे। ग्लोइंग स्किन की चाहत में लोग अक्सर महेंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और पार्लर पर हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन पार्लर वाली चमक 2-3 दिनों में चली जाती है। ऐसे में स्किन को अंदर से पोषण देना बेहद जरूरी है। दरअसल स्किन पर हगमारी डाइट का भी बहुत असर होता है। हम जैसा खाना खाते हैं स्किन उस हिसाब से दिखती है। ऐसे में यहां हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सुबह खाली पेट सेवन करने से आप ग्लोइंग और निखरी त्वचा पा सकती हैं।
1. भीगे हुए बादाम और किशमिश
बादाम विटामिन E का खजाना हैं, जो त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और उसे हाइड्रेटेड रखते हैं। वहीं, किशमिश खून को साफ करने (Blood purification) में मदद करती है, जिससे चेहरे पर मुहांसे नहीं होते। रात भर 5-6 बादाम और 8-10 किशमिश भिगोकर रखें। सुबह सबसे पहले बादाम का छिलका उतारकर इन्हें चबा-चबाकर खाएं और फिर किशमिश का सेवन करें।
2. आंवला और एलोवेरा जूस
यह कॉम्बो “ब्यूटी अमृत” की तरह काम करता है। आंवला में संतरों से 20 गुना ज्यादा विटामिन C होता है, जो कोलेजन (Collagen) बनाने में मदद करता है। एलोवेरा शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। एक गिलास गुनगुने पानी में 10ml आंवला जूस और 10ml एलोवेरा जूस मिलाकर पिएं। यह आपकी स्किन को टाइट और चमकदार बनाएगा।
3. भीगे हुए अखरोट और चिया सीड्स
अखरोट और चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह आपकी स्किन की नेचुरल नमी को लॉक करते हैं और चेहरे पर वो ‘ग्लो’ लाते हैं जो अक्सर पार्लर के फेशियल के बाद आता है। रात में 2 अखरोट की गिरी और 1 चम्मच चिया सीड्स भिगो दें। सुबह इनका सेवन करें।
