उदय भानु चिब- India TV Hindi
Image Source : X/INDIANYOUTHCONGRESS
उदय भानु चिब

दिल्ली में एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन के मामले में लगातार गिरफ्तारी हो रही है। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस 10 बजे के बाद कोर्ट में उदय भानु चिब को पेश कर सकती है।

इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा उदय भानु चिब एवं अन्य युवा साथियों की गैरकानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं।

पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार है। हमारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना किसी हिंसा या उकसावे के सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री के समझौतों और युवाओं की अनसुनी पीड़ा को सामने लाया है।’

बघेल ने कहा कि यह एक साहसी, जायज और लोकतांत्रिक कदम था, जिसे दबाने के लिए अब सरकार के द्वारा पुलिसिया दमन का सहारा लिया जा रहा है। यह कार्रवाई न केवल गैरकानूनी है, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र पर सीधा हमला भी है।

पूर्व सीएम ने कहा कि हम मांग करते हैं कि उदय भानु चिब सहित सभी गिरफ्तार IYC कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए और उन पर लगाए गए सभी झूठे आरोप वापस लिए जाएं तथा इस तरह की दमनकारी कार्रवाईयों को तत्काल रोका जाए।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version