हरी मिर्च का हलवा- India TV Hindi
Image Source : VIDHURA’S COOK BOOK/YT
हरी मिर्च का हलवा

जब भी हलवे का जिक्र किया जाता है, तब ज्यादातर लोगों के दिमाग में सूजी का हलवा या फिर बेसन का हलवा ही आता है। क्या आपने कभी हरी मिर्च के हलवे के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आपको स्टेप बाई स्टेप हरी मिर्च का हलवा बनाने के तरीके के बारे में भी जान लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरी मिर्च का हलवा बनाने के लिए 1/2 किलो भावनागरी मिर्च, 300 ग्राम चीनी, हाफ कप मावा, हाफ कप देसी घी, एक छोटा स्पून इलायची पाउडर और 2 स्पून कटे हुए सूखे मेवे की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- अगर आप हरी मिर्च का हलवा बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको भावनागरी मिर्च को काटना है और फिर उसके बीजों को हटा देना है।

दूसरा स्टेप- अब बीज रहित मिर्चों को कद्दूकस कर लीजिए। इसके बाद पैन में घी एड कर इसे गर्म कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- आपको सभी मिर्चों को भून लेना है और फिर जब मिर्च भुन जाए, तब आपको पैन में मावा एड कर लेना है।

चौथा स्टेप- जब मावा भुन जाए, तब आप इस मिक्सचर में चीनी को डालकर अच्छी तरह से चला लीजिए जिससे चीनी मेल्ट हो जाए।

पांचवां स्टेप- जैसे ही हरी मिर्च का हलवा कड़ाही छोड़ने लग जाए, वैसे ही आपको हलवे में इलायची पाउडर एड कर मिक्स कर लेना है।

छठा स्टेप- आखिर में हरी मिर्च के हलवे के टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिला लीजिए।

अब आप गर्मागर्म हरी मिर्च के हलवे को सर्व कर सकते हैं। भले ही आपको हरी मिर्च के हलवे की रेसिपी काफी ज्यादा अजीब लग रही हो, लेकिन आपको इसका टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। अगर आप सूजी का हलवा या फिर बेसन का हलवा खाते-खाते बोर हो गए हैं, तो आप इस रेसिपी को आजमाकर देख सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version