मथुरा में होली - India TV Hindi
Image Source : REPORTER
मथुरा में होली

मथुराः देश-विदेश से होली के पावन अवसर पर धर्मनगरी मथुरा वृन्दावन आ रहें लाखों श्रद्धांलुओं के आने से इस बार रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ने की संभावना है। लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली का उत्सव मनाने पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतज़ाम किए हैं।

विशेष रूप से बरसाना और नंदगांव में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध लठमार होली के दौरान वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कर शटल बसों या पैदल ही आयोजन स्थल तक जाना होगा।

प्रमुख मंदिरों और घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग

पुलिस प्रशासन ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया है। भारी वाहनों को शहर की सीमा से पहले ही रोक दिया जाएगा, जबकि छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं। प्रमुख मंदिरों और घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा।

प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। सुरक्षा के मद्देनज़र ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जाएगी। होली के इस रंगारंग उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं पूरी तरह मुस्तैद हैं।

राधा रानी की नगरी बरसाना में 24 और 25 फरवरी को लट्ठमार होली खेली जाएगी। इसके लिए बरसाना का यातायात डायवर्जन प्लान निम्नवत रहेगा।

प्रतिबन्धित मार्गः

  1.  छाता- बरसाना रोड (बरसाना चौराहा)- छाता से बरसाना की ओर जाने वाले कॉमर्शियल/भारी वाहनो को बरसाना अण्डरपास एन0एच0-19 छाता से कस्वा बरसाना की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा।
  2.  नन्दगांव बरसाना तिराहाः नन्दगांव कोसी से बरसाना की ओर जाने वाले कॉमर्शियल/भारी वाहनो को बरसाना तिराहा से कस्वा बरसाना की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा।
  3.  गोवर्धन बरसाना रोड (नीम गांव तिराहा) कस्वा गोवर्धन से बरसाना की ओर जाने वाले कॉमर्शियल/भारी वाहनो को नीम गांव तिराहा से कस्वा बरसाना की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा।
  4.  रोडवेज/नगर निगम की बसों का संचालन (गोवर्धन रोड से बरसाना)- कस्वा गोवर्धन से कस्वा बरसाना की ओर जाने वाली नगर निगम रोडवेज बसे जुनसुटी पार्किंग तक जा सकेगी और वही से वापस जायेगी ।
  5.  राणा की प्याऊ से बरसाना की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
  6.  गोवर्धन रोड नाला से बरसाना की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
  7.  राधा विहारी इण्टर कॉलेज के सहारे नाला बैरियर से बरसाना की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
  8.  कामा रोड से बरसाना की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रिया कुण्ड पुल के पास सुदामा चौक से पीली कोठी की ओर पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

डायवर्जन मार्ग

  1.   कोसी से बरसाना होते हुए गोवर्धन की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन कोसी से छाता होते हुए गोवर्धन को जा सकेंगे।
  2.  गोवर्धन से बरसाना होते हुए कोसी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन गोवर्धन (नीमगांव तिराहा) से छाता होते हुए कोसी की ओर जा सकेंगे।

कहां पर मिलेगी पार्किंग व्यवस्था

  •  गोवर्धन रोड़
  • करहैला रोड
  • ढवाला रोड
  • बरसाना – कोसी रोड
  • बरसाना – छाता रोड
  • रूपनगर रोड
  • कस्वा बरसाना
  • कामा रोड

मथुरा-वृंदावन में होली पर रूट डायवर्जन 

गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, भूतेश्वर तिराहा, मसानी तिराहा, और विकास बाजार से कृष्ण जन्मभूमि/मंदिरों की ओर जाने वाले रास्ते सामान्य वाहनों के लिए बंद हैं। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग, छटीकरा से वृंदावन मार्ग और रूक्मिणी विहार क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। 

  1. भूतेश्वर/जन्मभूमि मार्ग: गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, और भूतेश्वर तिराहा से भूतेश्वर/जन्मभूमि की ओर जाने वाला रास्ता बंद।
  2. मथुरा-वृंदावन मार्ग: छटीकरा से वृंदावन के बीच सभी भारी/व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित।
  3. शहर के अंदर: मसानी से डीग गेट, मसानी से चौक बाजार, और बैंक बाजार से द्वारिकाधीश मंदिर की ओर वाहन प्रतिबंधित।
  4. डायवर्जन: ट्रैफिक को धौलीप्याऊ, गोकुल बैराज और अन्य वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है।
  5. रोडवेज बसें: मथुरा में रोडवेज बसें मालगोदाम तक जाएंगी।

रिपोर्ट : एम एस शर्मा, मथुरा 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version