
Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम के बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों का भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें कुछ ऐसे बॉलर रहे हैं, जिन्होंने अपनी छाप अहम मौकों पर छोड़ी है। टीम इंडिया के लिए इसमें कुछ प्रमुख गेंदबाजों ने अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को मैच विनर साबित किया है। ऐसे में हम आपको भारतीय टीम के उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।
Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह जिनका अभी तक आईसीसी के सभी अहम टूर्नामेंट में गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बुमराह अभी टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उन्हें दूसरे नंबर पर रहने वाले अर्शदीप सिंह से कड़ी टक्कर भी मिल रही है। जसप्रीत बुमराह ने अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में 22 मैचों में 13.36 के औसत से 33 विकेट हासिल किए हैं।
Image Source : AP
अर्शदीप सिंह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। टीम इंडिया से डेब्यू करने के बाद से अब तक अर्शदीप सिंह का टी20 फॉर्मेट में गेंद से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। अर्शदीप सिंह ने टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 18 मैच खेले हैं और उसमें वह 14.84 के औसत से 32 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में अर्शदीप सिंह के पास अभी पहले नंबर पर पहुंचने का भी बेहतरीन मौका है, जिसमें वह बुमराह को पीछे छोड़ सकते हैं।
Image Source : AFP
रविचंद्रन अश्विन जो काफी लंबे समय तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में काबिज थे, उन्हें बुमराह ने जहां पीछे छोड़ा तो वहीं अर्शदीप सिंह अभी उनकी बराबरी पर हैं। अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 24 मैच खेले और 17.25 के औसत से 32 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे थे।
Image Source : AP
वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किए जाने वाले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में अभी चौथे नंबर पर हैं। हार्दिक ने बल्ले के साथ गेंद से भी टी20 फॉर्मेट में खुद को मैच विनर साबित किया है। हार्दिक पांड्या ने अभी तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 29 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26 पारियों में गेंदबाजी करने के साथ 23.31 के औसत से कुल 29 विकेट हासिल किए हैं।
Image Source : AFP
रवींद्र जडेजा जो लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए, वह अभी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज हैं। रवींद्र जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 30 मैच खेले और उसमें से उन्हें 29 मैचों में गेंदबाजी करने का मौका मिला, जहां उन्होंने 28.86 के औसत से 22 विकेट हासिल किए।
