
शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया है। टीम इंडिया ने बल्लेबाजी जरूर बहुत बढ़िया की और बड़ा स्कोर बना दिया। हालांकि गेंदबाजी में फिर से सवाल उठ रहे हैं। खास तौर पर शिवम दुबे ने जो काम किया है, वो तो निश्चित तौर पर शर्मनाक है। चलिए आपको बताते हैं कि शिवम दुबे ने आखिरी ऐसा क्या कर दिया है।
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बना दिए 256 रन
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 256 रन बना दिए। कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस हार गए और सिकंदर रजा ने भारत को पहले बैटिंग के लिए बुला लिया। जब सूर्या से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे खुद भी पहले बैटिंग करना चाहते थे। इसब बीच भारत ने टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाने का काम किया, ये एक रिकॉर्ड है। उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया इस मैच को करीब 100 रन के अंतर से जीतेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। क्योंकि गेंदबाजी उस दर्जे की नहीं रही, जैसी उम्मीद की जा रही थी।
शिवम दुबे ने दो ओवर में दिए 46 रन
बात अगर शिवम दुबे की करें तो उनकी बल्लेबाजी तो नहीं आई, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में जरूर मौका दिया। लेकिन उन्होंने दो ओवर में 46 रन खा लिए। टी20 विश्व कप के इतिहास में पहले दो ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले वे पहले गेंदबाज बन गए हैं, ये भी एक रिकॉर्ड है। कहां तो गेंदबाज चार ओवर में भी इतने रन नहीं देते, लेकिन शिवम ने दो ओवर में ही जमकर मार खाई। ये बात और है कि उन्हें एक विकेट जरूर मिल गया।
दुबे अब तक का चुके हैं पांच नो बॉल
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में सात नो बॉल की हैं। जो कनाडा के साथ सबसे ज्यादा हैं। ये भी भारतीय टीम के गेंदबाजों की कहानी बयां करता है। इन भारत की सात नो बॉल में से पांच तो केवल शिवम दुबे ने ही हैं। इससे समझा जा सकता है कि दुबे आखिर कर क्या रहे हैं। अगर शिवम दुबे की इतनी पिटाई नहीं हुई होती तो भारतीय टीम कम से कम 100 रन से इस मैच को जीत गया होता, जो मौका भारत ने गवां दिया।
यह भी पढ़ें
