
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की फाइल फोटो
Pakistan-Afghanistan War Live: अफगानिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर बृहस्पतिवार की आधीरात पाकिस्तान द्वारा एयरस्ट्राइक किए जाने से सीमा पर तेज झड़प शुरू हो गई है। जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। साथ ही 15 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को तालिबान ने बंधक बनाने का दावा किया है। तालिबान का कहना है कि उसने पाकिस्तान की दर्जनों सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है।
वहीं पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के साथ खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है। ख्वाजा ने आरोप लगाया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का प्रॉक्सी बना दिया है।
