
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ईरान में अपने समकक्ष से बात की है।
Pakistan On Iran Attack: ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में हमले के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की है। उत्तर-पश्चिम में तालिबान से जंग में जूझ रहे पाकिस्तान ने ईरान पर हुए हमलों की आलोचना की। डार ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले को ‘अनुचित’ बताया। विवाद को शांति और कूटनीतिक तरीके से सुलझाने पर जोर दिया। जानें दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।
इशाक डार और अब्बास अराघची में हुई बात
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार और अब्बास अराघची के बीच टेलीफोनिक बातचीत में ईरान और व्यापक क्षेत्र में बदलती स्थिति पर चर्चा हुई। इस दौरान, डार ने संकट का शांति से और वार्ता के जरिए समाधान निकालने के लिए कूटनीति को तत्काल फिर से शुरू करने और तनाव को रोकने की भी अपील की।
अफगानिस्तान संग जंग में बिजी है पाकिस्तान
जान लें कि इस वक्त पाकिस्तान, अफगानिस्तान के तालिबानी शासन के साथ दो-दो हाथ करने में बिजी है। पाकिस्तान-अफगानिस्तार बॉर्डर वाले इलाकों में गोलीबारी हो रही है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान के अंदर शहरों में ड्रोन के लिए जरिए भी अटैक कर रहा है। ये संघर्ष पाकिस्तान के काबुल और कंधार पर हवाई हमले करने के बाद शुरू हुई हैं।
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक्शन और जवाबी एक्शन जारी
गौरतलब है कि बीते 22 फरवरी और 27 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के शहरों को निशाना बनाया था। जिसके बाद अफगानिस्तान जवाबी हमले कर रहा है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की 15 चौकियों पर कब्जे का दावा किया है। इस बीच, अमेरिका और इजरायल ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत ईरान पर हमला बोल दिया। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों वाले देशों पर अटैक किया। इससे पाकिस्तान से इजरायल तक तमाम देशों में हलचल मच गई।
अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के संघर्ष का लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें
