Donald Trump- India TV Hindi
Image Source : AP
डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाक-अफगान संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है और पाक पीएम और पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ की है। पाक-अफगान संघर्ष पर उन्होंने कहा, “मैं इसमें हस्तक्षेप करूंगा लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं। उनके पास एक महान प्रधानमंत्री, एक महान जनरल और एक महान नेता हैं। ये दोनों ऐसे लोग हैं जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा है।”

ईरान को लेकर जताई नाराजगी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है, “ईरान जिस तरह से बातचीत कर रहा है, उससे हम खुश नहीं हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि “देखते हैं कि आगे की बातचीत के बाद क्या होता है।”

ट्रंप ने शुक्रवार को ‘व्हाइट हाउस’से निकलते समय पत्रकारों से कहा, “मैं इस बात को लेकर खुश नहीं हूं कि वे हमें वह देने को तैयार नहीं हैं जो हमें चाहिए। मैं इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। देखते हैं क्या होता है। हम बाद में बात करेंगे।”

कॉपी अपडेट हो रही है…

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version