Kaahin Kisi Roz fame mouli ganguly Now- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MOULIGANGULY
कहीं किसी रोज की शाइना का 22 साल बाद बदला लुक

एकता कपूर का सबसे चर्चित शो ‘कहीं किसी रोज’ एक भारतीय थ्रिलर टेलीविजन धारावाहिक है, जो 23 अप्रैल 2001 से 23 सितंबर 2004 तक स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था। दर्शक अब इसके सारे एपिसोड जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस हिंदी धारावाहिक में मौली गांगुली, यश टोंक और सुधा चंद्रन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस शो से कई एक्टर और एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान मिली थी, जिसके बाद वह टीवी जगत के जाने पहचाने चेहरे बन गए। इसका हर किरदार लोगों को आज भी याद है, लेकिन कहीं किसी रोज में शाइना का किरदार निभाने वाली मौली गांगुली 22 साल बाद अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से चर्चा में हैं।

मौली गांगुली का ट्रांसफॉर्मेशन

‘कहीं किसी रोज’ की शाइना का नाम सुनते ही मौली गांगुली की मासूमियत और सादगी आंखों के सामने आ जाती है, जिसे भूल पाना आसान नहीं है। इस शो ने मौली को टेलीविजन इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई थी। एक्ट्रेस मौली गांगुली अब टीवी की दुनिया से दूर हो चुकी हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मौली की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहीं। मौली गांगुली का लेटेस्ट लुक देखकर हर कोई चौंक गया है। नेटिजन्स को उनका मॉर्डन अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही कुछ लोग उनकी फिटनेस की भी तारीफ कर रहे हैं, जो 43 की उम्र में भी बला की खूबसूरत लगती हैं।

एक्ट्रेस बनाने से पहले मॉडलिंग करती थीं मौली

मौली गांगुली एक इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने हिंदी और बंगाली दोनों सिनेमा में काम किया है। वह एकता कपूर की थ्रिलर सीरीज कहीं किसी रोज में शाइना के रोल से फेमस हुई थीं। उन्होंने साक्षी (2004) में टाइटल रोल किया था। वह जी टीवी पर जमाई राजा के सीजन 3 में पायल वालिया के रोल में भी दिखी थीं। उन्हें 2002 के इंडियन टेली अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर – फीमेल कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। मौली ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से लिए मॉडलिंग में अपना हाथ आजमाया था और बाद में एड्स में भी काम किया था। इतना ही नहीं एक्टिंग शुरू करने से पहले उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है।

टीवी एक्ट्रेस ने फिल्मों में भी दिखाया दमखम

टेलीविजन पर उनकी सफलता की वजह से वह रितुपर्णो घोष की फिल्म ‘रेनकोट’ (2004) में ऐश्वर्या राय और अजय देवगन के साथ नजर आईं। इसके बाद उन्होंने ब्रेक लिया और आठवां वचन (2008) से वापसी की। 2009 में वह अपने को-स्टार मजहर सईद के साथ रियलिटी डांस शो नच बलिए में नजर आईं। उन्होंने 2012 में सोनी टीवी पर आए सीरियल क्या हुआ तेरा वादा में विलेन का रोल किया, जिसमें उन्होंने एक चालाक बिजनेसवुमन का रोल किया जो एक शादीशुदा आदमी के साथ फिर से रोमांस शुरू करती है। 2016 में वह जी टीवी के जमाई राजा के सीज़न 3 में विलेन के तौर पर लौटीं।

मौली गांगुली का पति कौन हैं?

मौली ने अपने बॉयफ्रेंड किसी रोज के सह-कलाकार मजहर सईद से 2010 में एक निजी समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी की। मजहर एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं।

ये भी पढे़ं-

विक्की कौशल जैसा दिखता है मशहूर यूट्यूबर, फराह खान ने दिखाई झलक, फैंस बोले- हमशक्ल

धांसू मर्डर मिस्ट्री फिल्म, जिसके हर सीन में है दोगुना सस्पेंस, कातिल को देख रह जाएंगे हैरान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version