thalapathy vijay- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ACTORVIJAY
थलापति विजय, जेसन संजय।

थलापति विजय इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले ही उनकी फिल्म ‘जना नायकन’ अधर में लटकी हुई है और इधर उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दायर की है। संगीता ने 27 साल की शादी के बाद विजय से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है और कथित तौर पर अभिनेता पर एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं। विजय और संगीता 2 साल से अलग रह रहे हैं। इस बीच विजय के बेटे जेसन संजय ने भी एक कदम उठाते हुए अपना रुख साफ कर दिया है। जेसन संजय ने इंस्टाग्राम पर अपने सुपरस्टार पिता को अनफॉलो कर दिया है, जिससे एक बात साफ है कि वह इस पूरी स्थिति में अपनी मां के साथ खड़े हैं।

रडार पर थलापति विजय की निजी जिंदगी

अब तक ना तो थलापति विजय की ओर से इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी गई है और ना ही उनकी पत्नी संगीता की ओर से। दोनों ने अब तक इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया है। इस बीच अभिनेता के बेटे ने इंस्टाग्राम पर उन्हें अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक कि चर्चाएं  और तेज हो गई हैं। विजय ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स एक्सेस लिमिटेड कर दिया है और सिर्फ वही अपने फॉलोअर्स देख सकते हैं, लेकिन उनके बेटे जेसन संजय की फॉलोइंग लिस्ट से वह नदारद हैं, जिससे साफ है कि जेसन संजय अपने पिता को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हैं।

लाइमलाइट से दूर रहते हैं जेसन संजय

यूं तो थलापति विजय के बेटे जेसन संजय लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं, लेकिन अपने पिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के अपने कदम के बाद वह चर्चा में आ गए हैं। जेसन संजय के इस कदम से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके पेरेंट्स के बीच सब ठीक नहीं है और इस पूरी परिस्थिति में वह अपनी मां के साथ खड़े हैं। दूसरी तरफ संगीता द्वारा उठाए गए कदम के बाद थलापति विजय की निजी जिंदगी रडार पर आ चुकी है। अभिनेता के फैंस भी उनसे नाराज हैं, जो सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। खासतौर पर चीटिंग सुपरस्टार से उनके फैंस चीटिंग के आरोपों को लेकर नाराज हैं।

Image Source : INSTAGRAM/@JASON.SANJAY_OFFICIALजेसन संजय की फॉलोइंग लिस्ट से गायब पापा थलापति विजय।

थलापति विजय पर पत्नी संगीता के आरोप

बता दें, थलापति विजय अगस्त 1999 में संगीता सोनरनालिंगम के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा हैं। संगीता सोरनालिंगम ने 24 फरवरी को ही चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में विजय से तलाक के लिए याचिका दाखिल की है, जिसके बाद से ही थलापति विजय की पर्सनल लाइफ चर्चा में है। अपनी याचिका में संगीता ने विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं और ये भी आरोप लगाए हैं कि विजय ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और फाइनेंशियल सिक्योरिटी को भी सीमित कर दिया है।

थलापति विजय पर गंभीर आरोप

संगीता सोरनालिंगम का आरोप है कि विजय के जिस एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध हैं, वह लगातार उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं और उनके ऐसा करने से उन्हें और उनके बच्चों को बार-बार अपमानित होना पड़ रहा है। चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट ने संगीता की तलाक की याचिका स्वीकार कर ली है और फैमिली वेलफेयर कमेंटी को भेज दी है। इसके अलावा संगीता ने विजय से गुजारा भत्ता और परमानेंट एलिमनी भी मांगी है।

ये भी पढ़ेंः रश्मिका-विजय पूरे देश के साथ मनाएंगे शादी का जश्न, 21 शहरों में बटवाएंगे मिठाई, 16 मंदिरों में करेंगे अन्नदान

मशहूर सिंगर का एक्सीडेंट, मुंबई में मेगा अवॉर्ड शो से पहले लंदन में हुआ बड़ा हादसा, अस्पताल में भर्ती

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version