icc t20 world cup 2026 trophy and suryakumar yadav- India TV Hindi
Image Source : AP
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब केवल तीन ही मैच और बचे हैं। दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शेष है। इसके बाद पता चल जाएगा कि टी20 क्रिकेट का विश्व चैंपियन कौन है। क्या टीम इंडिया ही एक बार फिर से इस खिताब पर कब्जा करेगी या फिर कोई नई टीम आएगी। इस बीच आपको ये भी जानना चाहिए कि इस बार जो टीम चैंपियन​ बनेगी, उसे प्राइज मनी के तौर पर कितनी राशि दी जाएगी। हम आपको विजेता के बारे में तो बताएंगे, साथ ही ये भी जानकारी दें​​गे कि रनरअप और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को कितनी धनराशि मिलेगी। आईसीसी ने काफी पहले ही इसे बढ़ाने का ऐलान कर दिया था। 

इस बार कुल मिलाकर 20 टीमों ने लिया टी20 विश्व कप में हिस्सा

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इस बार कुल 20 टीमें खेल रही थीं। पहले राउंड के बाद केवल आठ टीमें बची और बाकी सारी बाहर हो गईंं। अब जबकि सुपर 8 का राउंड भी पूरा हो गया तो चार टीमें और बाहर हो गई हैं, केवल चार ही टीमें ऐसी बची हैं, जो अब खिताब जीतने की दावेदार हैं। पहले सेमीफाइनल में जहां साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आपस में भिड़ेगी, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत की टक्कर इंग्लैंड से होगी। अपने अपने मैच जीतने वाली टीमें फाइनल में चली जाएंगी, वहीं हारने वाली टीमों का खेल खत्म हो जाएगा। 

इस बार का टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम को मिलेंगे 27 करोड़ से अधिक की रकम

इस बीच अगर प्राइज मनी की बात की जाए तो साल 2024 में जब भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था, तब उसे प्राइज मनी के तौर पर 20.4 करोड़ रुपये दिए गए थे। इस बार रकम को बढ़ा दिया गया है। वैसे तो हाल फिलहाल आईसीसी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि इस बार के चैंपियन को कितनी धनराशि दी जाएगी, लेकिन पता चला है कि विजेता टीम को इस दफा 27 करोड़ रुपये से अधिक की रकम मिलेगी। दरअसल इस बार आईसीसी ने कुल मिलाकर टीमों के लिए 120.37 करोड़ रुपये का बजट रखा है। 

रनरअप और सेमीफाइनल तक जाने वाली टीमों को क्या मिलेगा

ये तो रही फाइनल जीतने वाली टीम यानी चैंपियन टीम को मिलने वाली रकम। लेकिन जो टीम फाइनल तक जाएगी, लेकिन एक मैच जीतने से चूक जाएगी और रनअप यानी उपविजेता रहेगी, उसे भी करीब 14.65 करोड़ रुपये मिलेंगे। सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं। जो टीम अब यहां से आगे नहीं जाएगी, उसे भी 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, नंबर 5 से 12वें स्थान तक रहने वाली टीमों को 3.48 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हालांकि आपको बता दें कि ये संभावित रकम है। दरअसल आईसीसी जो प्राइज मनी का ऐलान करते है, वो डॉलर में करता है, लेकिन हम यहां आपकी सुविधा के​ लिए उसे रुपये में बता रहे हैं। जिसकी कीमत हर दिन घटती बढ़ती रहती है, इसलिए जो रकम यहां पर दी गई हैं, उसमें थोड़ा बहुत अंतर आ सकता है। इसका ध्यान रखिएगा। 

यह भी पढ़ें 

IND vs AFG: भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल का ऐलान, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलेंगे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, संजू सैमसन किस नंबर पर पहुंचे

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version