सीएम देवेंद्र फडणवीस- India TV Hindi
Image Source : PTI
सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बजट सत्र 2026 और अन्य चर्चाओं के दौरान सीएम ने विधानसभा के अंदर कई बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडकी बहिण योजना लगातार जारी रहेगी। इसके लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की गई है। फिलहाल सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होने के बाद आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे। 

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना

इसके साथ ही सीएम ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना’ शुरू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत किसानों का 2 लाख रुपये तक का कृषि कर्ज माफ किया जाएगा। इसके साथ ही जो किसान नियमित रूप से अपना कर्ज चुकाते हैं, उन्हें सरकार की ओर से 50 हजार रुपये का प्रोत्साहन अनुदान दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक राहत देना और समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करना है।

अर्थव्यवस्था को 300 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य 

महाराष्ट्र बजट 2026 में मुंबई महानगर क्षेत्र को विकास का बड़ा केंद्र बनाने की योजना है। क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को 140 अरब डॉलर से बढ़ाकर 300 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। वडाळा में 130 एकड़ में स्टार्टअप और इनोवेशन हब बनाया जाएगा। साथ ही मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मार्ग के ठाणे से तलासरी तक तीन स्टेशन 2027 तक पूरे किए जाएंगे। इसके अलावा अटल सेतु क्षेत्र में तीसरी मुंबई (मुंबई 3.0) बसाने और नवी मुंबई एयरपोर्ट क्षेत्र को ग्रीनफील्ड विकास केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है।

बुलेट ट्रेन मार्ग पर स्थित स्टेशनों का काम एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मार्ग पर तीन स्टेशनों का काम 2027 तक पूरा हो जाएगा। मुंबई में 20 लाख झुग्गी-झोपड़ियों और 10 लाख किफायती आवासों के पुनर्विकास की योजना बनाई जाएगी। 

वडाला से गेटवे ऑफ इंडिया तक मुंबई मेट्रो लाइन

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने वडाला से गेटवे ऑफ इंडिया तक मुंबई मेट्रो लाइन 11 की पूरी तरह भूमिगत परियोजना 23,487 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की है। इस परियोजना को धारावी पुनर्वास परियोजना से बांद्रा टर्मिनस तक विस्तारित करने की योजना है। मुंबई हवाई अड्डे और नवी मुंबई हवाई अड्डे को जोड़ने वाली मुंबई मेट्रो लाइन नंबर 8 को 22,862 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया जाएगा।

तालोजा से खांडेश्वर तक चलने वाली मेट्रो लाइन 2 ने नवी मुंबई हवाई अड्डे तक परिवहन व्यवस्था में सुधार किया है। सरकार यातायात जाम को कम करने के लिए सबवे का जाल बिछाने की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों को जोड़ने वाली गोरेगांव-मुलुंड परियोजना के पहले चरण का काम अंतिम चरण में है।

मुंबई महानगर क्षेत्र – विकास का केंद्र

अर्थव्यवस्था का लक्ष्य: मुंबई महानगर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को 140 अरब डॉलर से बढ़ाकर 300 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।


​स्टार्टअप और इनोवेशन हब: वडाला में 130 एकड़ जमीन पर विश्व स्तरीय ‘स्टार्टअप और इनोवेशन हब’ स्थापित किया जाएगा।

​बुलेट ट्रेन प्रगति: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन मार्ग पर ठाणे से तलासरी तक के तीन स्टेशनों का काम फरवरी 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।

स्टेशन क्षेत्र विकास: विरार, बोईसर और ठाणे बुलेट ट्रेन स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए एक विस्तृत खाका (Masterplan) तैयार किया जाएगा।

​तीसरी मुंबई (मुंबई 3.0): अटल सेतु के आसपास के क्षेत्र में ‘तीसरी मुंबई’ (मुंबई 3.0) बसाई जाएगी।

​ग्रीनफील्ड विकास केंद्र: इसके अंतर्गत करनाल, साई, चिरनेर, रायगढ़, पेण और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्र को ‘ग्रीनफील्ड विकास केंद्र’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: किसानों के लिए कर्जमाफी योजना





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version