Iranian drone carrier- India TV Hindi
Image Source : @CENTCOM(X)/AP
अमेरिका ने ईरानी नेवी के ड्रोन कैरियर के तबाह होने का दावा किया है।

अमेरिका और ईरान के बीच समंदर में युद्ध भीषण होता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के ड्रोन कैरियर पर हमला किया है, जिससे उसमें आग लग गई और वह धू-धूकर जल रहा है। साथ ही, अमेरिकी सेना ने ये भी कहा कि ईरान नौसेना के पूरी तरह नष्ट किए बिना वो रुकने वाले नहीं हैं। इसमें वह कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अमेरिकी सेना ने ईरानी ड्रोन कैरियर की फोटो भी शेयर की है।

ईरानी ड्रोन कैरियर में आग लगाने का दावा

अमेरिकी सेना के ऑफिशियल एक्स हैंडल U.S. Central Command ने पोस्ट करके बताया किया, ‘अमेरिकी सेना ईरानी नेवी को पूरी तरह तबाह करने के अपने ऑपरेशन में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आज द्वितीय विश्व युद्ध के एयरक्राफ्ट कैरियर के लगभग बराबर आकार के ईरानी ड्रोन कैरियर पर हमला किया और अब उसमें आग लगी हुई है।’

ईरान के 20 से ज्यादा जहाज डुबोने का दावा

इससे पहले बुधवार को अमेरिकी सेना ने दावा किया था कि उन्होंने ईरानी नेवी के 20 से ज्यादा जहाजों को समंदर की गहराई में डुबो दिया है। U.S. Central Command ने पोस्ट किया था कि अमेरिकी सेना ने ईरानी शासन के 20 से ज्यादा जहाजों को नष्ट कर दिया है या उन्हें समुद्र की गहराई में डुबोया है। CENTCOM ने इस लिस्ट में सोलेमानी श्रेणी के युद्धपोत को भी शामिल कर लिया है।

ईरान के सैन्य ठिकानों पर जारी रखेंगे हमले

अमेरिकी सेना का ये भी कहना है कि वे अभियानों के दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल, ड्रोन लॉन्च साइट और सैन्य हवाई अड्डों को नष्ट कर रहे हैं। वे ईरान की तरफ से पैदा होने वाले हर खतरे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करना जारी रखेंगे।

ईरान से इजरायल-अमेरिका की जंग के लेटेस्ट अपडेट्स यहां पढ़ें

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version