
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग।
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य आज हेलीकॉप्टर के जरिए लॉ मार्टस् से कौशाम्बी जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…
