लड़के के परिजनों ने मांगा दहेज तो लड़की ने तोड़ दी शादी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
लड़के के परिजनों ने मांगा दहेज तो लड़की ने तोड़ दी शादी

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में सगाई समारोह के दौरान दहेज की अतिरिक्त मांग का आरोप सामने आने के बाद युवती द्वारा रिश्ता तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि सगाई कार्यक्रम के बीच वर पक्ष ने कार्यक्रम रुकवाकर अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग कर दी। बताया जा रहा है कि इससे पहले गहने बनवाने के नाम पर चार लाख रुपये लिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। जब युवती पक्ष ने तत्काल रुपये देने में असमर्थता जताई तो दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

दहेज की मांग से आहत होकर रिश्ता तोड़ा

बताया गया कि सगाई समारोह के दौरान ही युवती ने दहेज की मांग से आहत होकर ऐसे परिवार में विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवती पक्ष की ओर से मामले की लिखित शिकायत कोतवाली में दी गई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जा रही है और पूरे प्रकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

वहीं, सोनभद्र क शाहगंज थाना के आरंगी गांव में घरेलू बिजली पोल में करंट उतरने की वजह से लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला हैंडपंप पर स्नान करने के बाद घर लौट रही थी। तभी रास्ते में लगे बिजली के खंभे के स्टे तार के संपर्क में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। बताया गया कि कुछ समय पूर्व घोरावल क्षेत्र में भी विभागीय लापरवाही के आरोपों के बीच एक बिजली कर्मी की मौत के मामले में एक्सियन, एसडीओ और जेई पर कार्रवाई की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

रिपोर्ट- परमेश्वर दयाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version