Boko Haram kidnapping Nigeria- India TV Hindi
Image Source : AP (प्रतीकात्मक फोटो)
नाइजीरिया में आंतकियों ने 300 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया।

Nigeria Attack: पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक कस्बे पर बीते शुक्रवार को आतंकियों ने अटैक कर दिया और महिलाओं व बच्चों सहित 300 से ज्यादा लोगों को किडनैप कर लिया। यह हमला बोर्नो राज्य के Ngoshe कस्बे में हुआ। ग्वोजा इलाके के एक अफसर बुलामा सावा ने कहा कि यह अटैक शायद सेना के उस ऑपरेशन के जवाब में किया गया, जिसमें आतंकवादी संगठन Boko Haram के 3 कमांडर मार दिए गए थे। इस खबर में जानिए बोको हराम क्यों नाइजीरिया के लिए परेशानी बना हुआ है।

मार्टे, कोंडुगा, जाकाना और मैनोक पर हुए हमले

जान लें कि इस हफ्ते अलग-अलग जगहों पर हमले भी हुए। सेना के प्रवक्ता उबा सानी के अनुसार, इस हफ्ते में बुधवार से लेकर शुक्रवार तक मार्टे, कोंडुगा, जाकाना और मैनोक समुदायों पर भी हमले हुए। उन्होंने आगे बताया कि सैनिकों ने कोंडुगा, जाकाना, मार्टे और मैनोक में हुए अटैक को नाकामयाब कर दिया था।

सेना के कई जवानों ने गंवाई जान

उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान ‘आर्मी के कई बहादुर जवानों ने ड्यूटी के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान दिया,’ जिनमें एक सीनियर अधिकारी भी शामिल थे। आर्मी ने अभी तक इन हमलों में हुए सैन्य नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है।

कई सशस्त्र संगठनों से जूझ रहा नाइजीरिया

जान लें कि शुक्रवार को हुए इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। नाइजीरिया इस वक्त कई सशस्त्र संगठनों के कारण सुरक्षा के संकट से जूझ रहा है। इसी वजह से अमेरिका ने भी नाइजीरियाई आर्मी को सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मदद देने के लिए अपने सैनिक वहां तैनात किए हुए हैं।

बोको हराम क्या है?

बोको हराम नाइजीरिया का एक कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकी संगठन है, जिसका प्रभाव नॉर्थ अफ्रीका के देशों में है। यह आतंकी संगठन खासतौर से अपनी हिंसक गतिविधियों और किडनैपिंग की घटनाओं के लिए कुख्यात है। बोको हरामा पश्चिमी मूल्यों और मॉडर्न एजुकेशन का कड़ा विरोध करता है।

शरिया कानून लागू करने की सनक

इस संगठन का मकसद नाइजीरिया में पश्चिमी देशों के प्रभाव को खत्म करके एक इस्लामिक राज्य स्थापित करना है। वह नाइजीरिया में शरिया कानून लागू करना चाहता है। 2014 में बोको हराम ने चिबोक के एक स्कूल से 276 छात्राओं को किडनैप कर लिया था, जिससे यह विश्व भर में बदनाम हो गया था।

ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: महज 4 साल में नेपाल में सत्ता के शीर्ष की तरफ कैसे बढ़े बालेन शाह, पुराने नेता क्यों चूके और इसका भारत से संबंधों पर क्या होगा असर? एक्सपर्ट से समझिए

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version