deceased peon- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
मृतक चपरासी

महाराष्ट्र के डोंबिवली पूर्व के दत्तनगर इलाके स्थित प्रगति कॉलेज में गुरुवार दोपहर एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां कॉलेज में कार्यरत लाइब्रेरी के एक चपरासी ने कॉलेज की इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना से कॉलेज परिसर समेत पूरे डोंबिवली शहर में हड़कंप मच गया है।

मृतक चपरासी का नाम प्रवीण चौधरी (42) है, जो ठाकुर्ली के खंबालपाड़ा इलाके के निवासी थे। वे पिछले कई वर्षों से डोंबिवली पूर्व के दत्तनगर स्थित प्रगति कॉलेज में लाइब्रेरी चपरासी के रूप में कार्यरत थे।

अचानक बालकनी से कूदे

गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रवीण चौधरी अपने माता-पिता के साथ किसी कारणवश कॉलेज में प्राचार्य से चर्चा करने पहुंचे थे। प्राचार्य के कार्यालय में बातचीत चल रही थी, तभी अचानक वे वहां से उठकर कॉलेज की चौथी मंजिल की बालकनी की ओर दौड़े और देखते ही देखते नीचे कूद गए। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू कर दी। रामनगर पुलिस के अनुसार, प्रवीण चौधरी का स्वभाव कुछ गर्म मिजाज का बताया जा रहा है और उनके कामकाज के व्यवहार को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से पहले भी कई बार उन्हें समझाया गया था। इसी संबंध में चर्चा के लिए उनके परिवार को कॉलेज बुलाया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बातचीत के दौरान उन्हें अचानक गुस्सा आया और गुस्से में उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

(कल्याण से सुनील शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

किसानों के लिए ‘कर्जमाफी’ और जारी रहेगी ‘लाडकी बहिण योजना’, महाराष्ट्र के लोगों को सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान

मुंबई एयरपोर्ट के पास नमाज पढ़ने की मांग खारिज, बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसले में बताया कारण

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version