SA vs NZ- India TV Hindi
Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका

NZ vs SA: न्यूजीलैंड दौरे से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीकी टीम के ऑलराउंडर आगामी T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम ने रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। दरअसल, एथन बॉश न्यूजीलैंड में होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनकी जगह ऑलराउंडर वियान मुल्डर को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते एथन बॉश न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। बॉश ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ एक इंटरनेशनल मुकाबला खेला है, जो एक साल पहले खेला गया ODI मैच था। बॉश इस दौरे पर T20I में डेब्यू करने की कतार में थे, लेकिन चोट ने उनके इस मौके को फिलहाल टाल दिया है।

मुल्डर को मिला मौका

बॉश के बाहर होने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम ने वियान मुल्डर पर भरोसा जताया है। मुल्डर अब तक 11 T20I मैच खेल चुके हैं और उन्होंने अपना आखिरी T20I मुकाबला सितंबर 2024 में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल भारत दौरे पर खेला गया टेस्ट मैच था।

15 मार्च से शुरू होगी सीरीज

साउथ अफ्रीकी टीम 15 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के मुकाबले माउंट माउंगानुई (15 मार्च), हैमिल्टन (17 मार्च), ऑकलैंड (20 मार्च), वेलिंग्टन (22 मार्च) और क्राइस्टचर्च (25 मार्च) में खेले जाएंगे। इस सीरीज में साउथ अफ्रीकी टीम की कमान स्पिनर केशव महाराज के हाथों में होगी। खास बात यह है कि इन सभी मुकाबलों में पहले महिला T20 मैच खेले जाएंगे और उसके बाद उसी मैदान पर पुरुष टीमों के मैच होंगे।

वर्ल्ड कप के बाद सीधे न्यूजीलैंड रवाना

साउथ अफ्रीका के जो खिलाड़ी फिलहाल देश में हैं, वे 8 मार्च को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। वहीं ICC T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कोलकाता में मौजूद बाकी खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट भी उसी दिन सीधे न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे। दरअसल, मिडिल ईस्ट में सैन्य तनाव के कारण कुछ एयरस्पेस बंद हैं, जिसके चलते कई टीमों को भारत में ही रुकना पड़ा। अब ICC द्वारा चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की गई है, जिनसे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें भी देश रवाना होंगी।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: केशव महाराज (कप्तान), ऑटनील बार्टमैन, वियान मुल्डर, जेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोर्जी, कॉनर एस्टरहुइजेन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन, रूबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, एनकोबानी मोकुएना, एंडिले सिमेलाने, लुथो सिपामला, प्रेनलन सुब्रायेन और जेसन स्मिथ।

यह भी पढ़ें:

 

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version