
संजू सैमसन
Sanju Samson Record: संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिफ्टी रनों की पारी के साथ ही सैमसन ने विराट कोहली की बराबरी भी कर ली है। संजू सैमसन तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाया हो। इसके साथ ही उन्होने विराट और केएल राहुल वाले स्पेशल क्लब में भी अपनी जगह बनाई है।
संजू सैमसन ने की विराट कोहली की बराबरी
टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने का कारनामा सबसे पहले पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने किया था। उन्होंने ये काम 2009 टी20 वर्ल्ड कप में किया था। उसके बाद ये काम विराट कोहली ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2014 में किया था। उस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में विराट कोहली ने फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली थी। अब ये काम संजू सैमसन ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में किया है।
संजू सैमसन ने बनाया टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
इसके साथ ही संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इस लिस्ट में केएल राहुल, विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के नाम मौजूद हैं। संजू सैमसन ने इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। फाइनल में उन्होंने 98 रन बनाते ही ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में संजू सैमसन 46 गेंदों में 89 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
संजू सैमसन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड
संजू सैमसन इस मैच में 89 रन की पारी के साथ ही विराट कोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट को पीछे छोड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप 2016 में विराट कोहली ने 6 मैचों में 319 रन बनाए थे। वहीं संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 5 मैचों में 321 रन बनाकर विराट का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया। संजू इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में साहिबजादा फरहान के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें
T20 विश्व कप 2026 जीतते ही टीम इंडिया बनाएगी 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, अभी तक कभी नहीं हुआ ऐसा कमाल
